new-twist-tribal-girl-sexual-abuse

आदिवासी लड़की यौन शोषण मामले में नया मोड़ : विधायक के खिलाफ गलत गवाही दिलाने का आरोप, दो लोगों पर FIR दर्ज

Share
Link copied

डराने-धमकाने और दबाव बनाकर भ्रामक बयान दिलवाने का आरोप; प्राथमिकी में एक पत्रकार का भी नाम, पाकरटांड़ पुलिस कर रही जांच

सिमडेगा: नाबालिग को कथित रूप से अगवा कर डराने-धमकाने और दबाव बनाकर सिमडेगा विधायक के खिलाफ गलत एवं भ्रामक गवाही दिलवाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस संबंध में पाकरटांड़ थाना में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। आरोपियों में एक पत्रकार के नाम भी शामिल होने की बात भी कही जा रही है।
पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में वादी ने आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग पोती को दो व्यक्तियों ने कथित रूप से अगवा कर लिया था। इसके बाद उसे डराया-धमकाया गया और दबाव बनाकर सिमडेगा विधायक के खिलाफ गलत एवं भ्रामक बातें बोलने तथा कथित आरोपों के संबंध में गवाही देने के लिए विवश किया गया।
आवेदन में दावा किया गया है कि दबाव में आकर नाबालिग ने विधायक के विरुद्ध आरोप लगाए और गवाही दी।

कांड संख्या 25/2026 के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

मामले में पाकरटांड़ थाना पुलिस ने 13 नवंबर 2026 को कांड संख्या 25/2026 दर्ज की है। प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita-BNS) की धारा 231, 137(2), 127(2), 142, 140(3), 61(2), 356(2), 3(5) तथा पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) की धारा 23(4) के तहत दर्ज की गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपों की सत्यता, नाबालिग के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

इसे भी पढ़ें
नाबालिग आदिवासी बच्ची से यौन शोषण के आरोप पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग
इसे भी पढ़ें

नाबालिग आदिवासी बच्ची से यौन शोषण के आरोप पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग

  रांची: धुर्वा थाना का घेराव कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग, महिला मोर्चा की प्रदेश…

Update : रांची में नाबालिग बच्ची से यौन शोषण का गंभीर आरोप, विधायक भूषण बाड़ा का नाम आया सामने; विधानसभा थाना में शिकायत
इसे भी पढ़ें

Update : रांची में नाबालिग बच्ची से यौन शोषण का गंभीर आरोप, विधायक भूषण बाड़ा का नाम आया सामने; विधानसभा थाना में शिकायत

सिमडेगा से पढ़ाई और एडमिशन के नाम पर रांची लाने का आरोप, घरेलू और निर्माण कार्य में लगाने के बाद मारपीट, धमकी…

झारखंड स्थापना दिवस से सरकार की दूसरी वर्षगांठ तक होंगे कई कार्यक्रम, 15 नवंबर को सभी जिलों में निकलेगी ‘Run For Cleanliness’ रैली
इसे भी पढ़ें

झारखंड स्थापना दिवस से सरकार की दूसरी वर्षगांठ तक होंगे कई कार्यक्रम, 15 नवंबर को सभी जिलों में निकलेगी ‘Run For Cleanliness’ रैली

28 नवंबर को खेलगांव में होगा मुख्य समारोह, 26 से 28 नवंबर तक लगेगा मेला-सह-प्रदर्शनी; पंचायत से राज्य स्तर तक उत्कृष्ट कार्य…

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।