सिमडेगा में कांग्रेस का नया दौर: भूषण बाड़ा बने जिलाध्यक्ष, भव्य स्वागत और आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सिमडेगा में कांग्रेस का नया दौर: भूषण बाड़ा बने जिलाध्यक्ष, भव्य स्वागत और आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

शंभू कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने के बाद जिले भर में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और शहर में एक शानदार आभार यात्रा निकाली गई। झूलन सिंह चौक सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित हुए, जहां ‘भूषण बाड़ा जिंदाबाद’ और ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने फूल-मालाओं व बुके से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सिमडेगा में कांग्रेस का नया दौर: भूषण बाड़ा बने जिलाध्यक्ष, भव्य स्वागत और आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

स्वागत समारोह में संतोष सिंह ने स्वागत भाषण दिया, जबकि बिपिन तिग्गा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन अख्तर खान ने किया। चैंबर ऑफ कॉमर्स, जिला नाई समाज, जैन समाज, अंजुमन इस्लामिया और तेली समाज जैसे संगठनों ने भी विधायक का स्वागत किया।

सिमडेगा में कांग्रेस का नया दौर: भूषण बाड़ा बने जिलाध्यक्ष, भव्य स्वागत और आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी का समर्थन: भूषण बाड़ा सबसे योग्य उम्मीदवार

प्रिंस चौक स्थित पार्टी कार्यालय में कोल्हेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने भूषण बाड़ा को बुके भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा, “भूषण बाड़ा जिलाध्यक्ष पद के लिए सबसे योग्य व्यक्ति हैं। उनका संघर्ष, जनसेवा का अनुभव और जनता से सीधा जुड़ाव उन्हें इस भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ बनाता है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस का संगठन नई ऊर्जा पाएगा। हम दोनों मिलकर जिले में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

सिमडेगा में कांग्रेस का नया दौर: भूषण बाड़ा बने जिलाध्यक्ष, भव्य स्वागत और आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

कोंगाड़ी ने गुटबाजी को समाप्त करने का आह्वान किया और कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा, “अगर दिल में कांग्रेस है, तो मतभेद भूलकर भूषण बाड़ा के नेतृत्व में एकजुट हो जाइए। सिमडेगा की एकता ही झारखंड में कांग्रेस को मजबूत बनाएगी और जनता का भरोसा फिर से लौटेगा।”

सिमडेगा में कांग्रेस का नया दौर: भूषण बाड़ा बने जिलाध्यक्ष, भव्य स्वागत और आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भूषण बाड़ा का संकल्प: कांग्रेस हमारी आत्मा, हमारी पहचान

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी हमारी आत्मा है, हमारी पहचान है। अब वक्त आ गया है कि हर पंचायत, हर बूथ, हर गली-मुहल्ले में कांग्रेस फिर से दिखाई दे। हम ‘कांग्रेस परिवार मिशन’ बनाएंगे, जहां हर कार्यकर्ता परिवार का हिस्सा होगा। बूथ कमेटी नहीं, कांग्रेस सेना बनाएंगे। संगठन को मजबूत करने का मंत्र है – जो काम करे वही सम्मान पाए, और जो संगठन को जोड़े वही असली नेता कहलाए।”

सिमडेगा में कांग्रेस का नया दौर: भूषण बाड़ा बने जिलाध्यक्ष, भव्य स्वागत और आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

उन्होंने जोर देकर कहा, “अब कांग्रेस में ‘मैं’ नहीं, सिर्फ ‘हम’ होगा। हम जनता के हक की लड़ाई लड़ते हैं, कुर्सी या पद के लिए नहीं। हर कार्यकर्ता नेता बने और हर नेता कर्मठ कार्यकर्ता।” बाड़ा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो और अन्य नेताओं को धन्यवाद दिया।

सिमडेगा में कांग्रेस का नया दौर: भूषण बाड़ा बने जिलाध्यक्ष, भव्य स्वागत और आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

संगठन सशक्तिकरण और जनसेवा पर फोकस

भूषण बाड़ा ने अपनी प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, “पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उसे जनसेवा और संगठन सशक्तिकरण से साबित करूंगा। यह पद सम्मान नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है। आने वाले दिनों में हर प्रखंड और पंचायत में संगठन को नई ऊर्जा से भरेंगे। हर बूथ, हर गांव में कांग्रेस की विचारधारा मजबूत करेंगे।”

सिमडेगा में कांग्रेस का नया दौर: भूषण बाड़ा बने जिलाध्यक्ष, भव्य स्वागत और आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जनसेवा को अपनी राजनीति का मूल मंत्र बताते हुए उन्होंने कहा, “मैं राजनीति को पद या प्रतिष्ठा नहीं, सेवा का अवसर मानता हूं। सिमडेगा की जनता के सुख-दुख में सांस तक साथ खड़ा रहूंगा। किसानों को उचित मूल्य, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मान और आदिवासियों को अधिकार दिलाना मेरा पहला संकल्प है। यह भीड़ मेरा स्वागत नहीं, बल्कि कांग्रेस के पुनर्जागरण का आगाज है। असली हीरो वे कार्यकर्ता हैं जिन्होंने तपती धूप में झंडा उठाया और हर घर तक संदेश पहुंचाया।”

सिमडेगा में कांग्रेस का नया दौर: भूषण बाड़ा बने जिलाध्यक्ष, भव्य स्वागत और आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

महिलाओं और कार्यकर्ताओं का संदेश: रिश्ते जोड़ने का संकल्प

महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष और जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा, “यह आभार यात्रा जनता के बिना अधूरी है। हमारे किसान, मजदूर, आदिवासी, महिलाएं और युवा ही कांग्रेस की जड़ें हैं। हम राजनीति नहीं, रिश्ते जोड़ने निकले हैं। जनता की आवाज अब दबेगी नहीं, कांग्रेस की आवाज रुकेगी नहीं।”

कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर: नया अध्याय की शुरुआत

भूषण बाड़ा की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह दिखा। सभी ने कहा कि पार्टी ने योग्य व्यक्ति को योग्य सम्मान दिया है। उनकी सादगी, जनसेवा का समर्पण और संगठन पर पकड़ उन्हें इस पद के लिए आदर्श बनाती है। समरोम पौल तोपनो, मनोज जयसवाल, बिपिन पंकज मिंज, अजीत लकड़ा, तिलका रमण और बर्थलोमी तिर्की जैसे नेताओं ने कहा, “हम गर्व महसूस कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन में जोश, अनुशासन और एकता आएगी। सिमडेगा की कांग्रेस ही झारखंड की धड़कन है। अब संघर्ष का नहीं, जीत का वक्त है। हम हर गांव तक ‘हाथ का साथ’ का संदेश पहुंचाएंगे।”