two-arrested-land-fraud-intimidation-sent

जमीन की धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Share
Link copied
two-arrested-land-fraud-intimidation-sent
two-arrested-land-fraud-intimidation-sent

सिमडेगा: जमीन और मकान की खरीद-बिक्री में धोखाधड़ी करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में जलडेगा (बांसजोर ओपी) पुलिस ने दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अल्बर्ट हेमरोम (70) और विजय बाघवार (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को 31 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जमीन की धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भुकुमुंडा निवासी अनसेलेम एक्का ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2014 में अल्बर्ट हेमरोम ने उन्हें 12 लाख 50 हजार रुपये में जमीन, मकान और घेरा बेचने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद 16 मई 2024 को 30 हजार रुपये अग्रिम देकर एकरारनामा किया गया और जमीन-मकान का कब्जा भी सौंप दिया गया।

जमीन की धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

परिवादी के अनुसार, उन्होंने 16 मई से 23 अक्टूबर 2024 के बीच अलग-अलग तिथियों में कुल 9 लाख 60 हजार रुपये का भुगतान किया। आरोप है कि पूरी राशि लेने के बावजूद अल्बर्ट हेमरोम ने जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं की, बल्कि 15 लाख रुपये लेकर उक्त जमीन नीतू बड़ाईक के नाम रजिस्ट्री कर दी। इसका विरोध करने पर परिवादी और उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

इस मामले में न्यायालय में दायर परिवाद पत्र संख्या 226/2026 के आधार पर जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना कांड संख्या 58/24, दिनांक 3 अक्टूबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अल्बर्ट हेमरोम कुलामारा डुमरमुंडा और विजय बाघवार भुकुमुंडा डुमरमुंडा के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।