two-miscreants-arrested-robbing-silver-bracelet

चाकू का भय दिखाकर चांदी की ब्रेसलेट और मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, सामान बरामद

Share
Link copied
two-miscreants-arrested-robbing-silver-bracelet
two-miscreants-arrested-robbing-silver-bracelet

रांची: लोअर बाजार थाना क्षेत्र में चाकू का भय दिखाकर चांदी की ब्रेसलेट, दो मोबाइल और 12 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अहमद तलहा उर्फ चरका (24) और साहिर खान उर्फ बाबू चरका (22) के रूप में हुई है। दोनों लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

चाकू का भय दिखाकर चांदी की ब्रेसलेट और मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, सामान बरामद

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 182/2026 दर्ज किया गया था। अनगड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले 18 वर्षीय अमित कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर उनसे चांदी की ब्रेसलेट, दो मोबाइल फोन और 12 हजार रुपये छीन लिए। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन और पूर्व के आरोपियों एवं संदिग्धों का सत्यापन किया। इसके बाद गुप्तचर की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान की गई। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

  • चाकू का भय दिखाकर चांदी की ब्रेसलेट और मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन, एक चांदी की ब्रेसलेट और घटना में इस्तेमाल किया गया एक स्टील का चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार अहमद तलहा उर्फ चरका का पूर्व में कोतवाली थाना में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2016 में कांड संख्या 143/2016 दर्ज होने का उल्लेख है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी लव कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी सुधीर बाड़ा, अजय कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।