रायडीह में पर्यावरण यात्रा के 13वें दिन घरेलू वायु प्रदूषण के प्रति किया जागरूक


निर्मल सिंह
गुमला: अखंड भारत पर्यावरण यात्रा के 13वें दिन शुक्रवार को गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के नवागढ़, पत्राटोली गांव और पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय रायडीह में पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को घरेलू वायु प्रदूषण (इनडोर पॉल्यूशन), पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में वन विभाग के फॉरेस्टर चंद्रेश उरांव, विद्यालय के प्रधानाचार्य और गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यात्रा का नेतृत्व कर रहे बबलू कुमार महतो ने लोगों को घरेलू वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि लोगों की सोच और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति बचेगी, तभी भविष्य सुरक्षित रहेगा।

गुमला में दिव्यांगजनों के लिए लगा चलंत न्यायालय, प्रमाण पत्र और सहायक उपकरण बांटे गए
निर्मल सिंह गुमला: दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को नगर…

Update : IIT-ISM धनबाद में फाइनल ईयर छात्र की मौत, हॉस्टल में मिला मृत; पांच साल में 23 IIT में 45 छात्रों की आत्महत्या
धनबाद: देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम) धनबाद में शनिवार को एक छात्र की मौत से परिसर…

















