रांची में सघन वाहन जांच अभियान, 17 वाहनों पर कार्रवाई; 4.21 लाख रुपये जुर्माना वसूला

रांची: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग की ओर से दलादली, रिंग रोड और कांके रोड क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान करीब 102 वाहनों की जांच की गई।

जांच के दौरान 17 वाहनों में आवश्यक कागजात अधूरे या अपडेट नहीं पाए गए। वहीं, कुछ वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक माल लोड पाया गया। परिवहन विभाग की टीम ने इन अनियमितताओं को लेकर संबंधित वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 4 लाख 21 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं, आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए जाने पर तीन वाहनों को जब्त कर कांके रोड स्थित टीओपी परिसर में रखा गया है।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन मालिकों और चालकों से रोड टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, परमिट और प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के पालन को लेकर जिले में आगे भी वाहन जांच अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पनीर का कारोबार करने वालों को कराना होगा अनिवार्य पंजीकरण, बिना रजिस्ट्रेशन होगी कार्रवाई
रांची: जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने और आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त…

राहुल दुबे गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार, चार पिस्टल और कारतूस बरामद; पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी घायल
रांची: रांची पुलिस ने कुख्यात राहुल दुबे गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है।…

















