झारखंड में तीन कफ सिरप पर तत्काल प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का सख्त एक्शन

झारखंड में तीन कफ सिरप पर तत्काल प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का सख्त एक्शन

झारखंड में तीन कफ सिरप पर तत्काल प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का सख्त एक्शन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड सरकार ने जनता के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तीन कफ सिरप Coldref, Repifresh और Relife के उपयोग और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम मध्यप्रदेश और राजस्थान में इन सिरप के सेवन से 14 बच्चों की मौत की गंभीर घटना के बाद उठाया गया है।

झारखंड में तीन कफ सिरप पर तत्काल प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का सख्त एक्शन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्यभर में इन सिरप पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता के जीवन की रक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

झारखंड में तीन कफ सिरप पर तत्काल प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का सख्त एक्शन

राज्य सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सभी जिलों के औषधि नियंत्रक अधिकारियों और ड्रग इंस्पेक्टरों को निम्नलिखित निर्देश दिए हैं:

* सभी मेडिकल स्टोर्स और फार्मा कंपनियों से संदिग्ध कफ सिरप के नमूने एकत्र किए जाएं।

* नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कर हानिकारक या घटिया दवाओं की पहचान की जाए।

* चिन्हित सिरप को तुरंत जब्त कर नष्ट किया जाए।

झारखंड में तीन कफ सिरप पर तत्काल प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का सख्त एक्शन

मंत्री ने डॉक्टरों और फार्मासिस्टों को दवाओं के परामर्श में पूरी सावधानी बरतने और नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।

झारखंड में तीन कफ सिरप पर तत्काल प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का सख्त एक्शन

स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिला स्तर से लेकर राज्य मुख्यालय तक लगातार निगरानी सुनिश्चित की जा रही है ताकि कोई भी हानिकारक दवा जनता तक न पहुंचे। डॉ. अंसारी ने कहा, “हमारा लक्ष्य स्पष्ट है जनता का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। हमारा विभाग 24 घंटे चौकस है।”

झारखंड में तीन कफ सिरप पर तत्काल प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का सख्त एक्शन

स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि वे इन तीनों सिरप का उपयोग न करें और किसी भी संदिग्ध दवा के बारे में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या औषधि नियंत्रक को सूचित करें।

झारखंड में तीन कफ सिरप पर तत्काल प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का सख्त एक्शन

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now