A love affair bombing at a house in Ranchi was revealed; three accused were arrested within six hours and two minors were detained.

प्रेम प्रसंग में घर पर बमबाजी का खुलासा, 6 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

A love affair bombing at a house in Ranchi was revealed; three accused were arrested within six hours and two minors were detained.
A love affair bombing at a house in Ranchi was revealed; three accused were arrested within six hours and two minors were detained.

रांची: रांची पुलिस ने मांडर थाना क्षेत्र के बोन्डो गांव में घर पर सुतली बम फेंकने की सनसनीखेज घटना का 6 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश से जुड़ा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 30 जून की अहले सुबह डायल-112 पर सूचना मिली कि बोन्डो गांव निवासी कुलदीप खलखो के घर पर अज्ञात बदमाशों ने सुतली बम फेंका है। घटना में घर की एल्वेस्टर शीट क्षतिग्रस्त हो गई थी, जबकि घर के बाहर और छत पर तीन जिंदा सुतली बम पड़े मिले।

सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में डीएसपी खलारी, पुलिस बल और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एक फटे हुए सुतली बम के अवशेष और तीन जिंदा बम बरामद किए गए, जिन्हें बीडीएस टीम ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज छह घंटे के भीतर मुख्य आरोपी समीर केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर सरिता कुजूर और तबरेज अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि एक वर्ष पहले कुलदीप खलखो और सरिता कुजूर के बीच प्रेम संबंध था। बाद में सरिता का संबंध समीर केरकेट्टा से हो गया, जिससे कुलदीप और समीर के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी रंजिश में आरोपियों ने कथित रूप से कुलदीप की हत्या की नीयत से उसके सोने वाले कमरे की छत पर चार देसी सुतली बम फेंके। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

जांच में यह भी पता चला कि वारदात से पहले आरोपियों ने कुलदीप के घर की रेकी की थी और जंगल क्षेत्र में जाकर बम फेंकने का अभ्यास भी किया था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और अनुसंधान जारी रखे हुए है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now