A delegation from the Jharkhand Chamber of Commerce met the Chief Minister and invited him to be the chief guest at a state-level conference.

मुख्यमंत्री से मिला झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल, राज्यस्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि बनने का दिया निमंत्रण

Share
Link copied
A delegation from the Jharkhand Chamber of Commerce met the Chief Minister and invited him to be the chief guest at a state-level conference.
A delegation from the Jharkhand Chamber of Commerce met the Chief Minister and invited him to be the chief guest at a state-level conference.

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज (FJCCI) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में उद्योग, व्यापार और निवेश के मौजूदा परिदृश्य पर मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा की। इस दौरान झारखंड में औद्योगिक विकास और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज जल्द ही एक राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। इस सम्मेलन में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, व्यापारी और उद्यमी शामिल होंगे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह भी किया।

मुलाकात के दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष आदित्य मलहोत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया एवं राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा, उदयशंकर, रमेश कुमार चिनी, विनय अग्रवाल, पलामू चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर, कार्यकारिणी सदस्य फिराजुद्दीन तथा गुमला चेम्बर के सदस्य अमर प्रदीप सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।