वाराणसी केंद्रीय कारागार में सर्वेश्वरी समूह ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 602 बंदियों का हुआ इलाज

वाराणसी: श्री सर्वेश्वरी समूह एवं अघोर परिषद ट्रस्ट की ओर से रविवार, 22 नवंबर को वाराणसी के केंद्रीय कारागार में बंदियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कुल 602 बंदियों की स्वास्थ्य जांच की और सभी मरीजों को संस्था की ओर से निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के चित्र का विधिवत पूजन कर किया। शिविर में सामान्य रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग और कायरोप्रैक्टिक से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बंदियों का परीक्षण किया।
इस दौरान 102 बंदियों की आंखों की जांच की गई। इनमें आठ बंदियों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन मरीजों का ऑपरेशन जेल प्रशासन अपनी सुविधानुसार कराएगा। वहीं, जिन बंदियों को चश्मे की जरूरत है, उनके नंबर की जांच की गई। संस्था की ओर से निर्धारित नंबर के चश्मे बाद में वितरित किए जाएंगे।
शिविर में बंदियों के शुगर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, यूरिक एसिड सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच भी निःशुल्क की गई। चिकित्सा शिविर में डॉ. हरिशंकर सिंह, डॉ. विवेक, डॉ. मुकुल श्रीवास्तव, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. आशुतोष और डॉ. सुमित मौर्य ने चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सर्वेश्वरी समूह के प्रचार मंत्री पारसनाथ यादव, सर्वेश्वरी टाइम्स के संपादक राजीव सिंह ‘रानू’, समूह शाखा प्रयाग के संयुक्त मंत्री मनीष सिंह, हरीश तिवारी, मिलन, बुलबुल, सुनील तथा वाराणसी के राजेश सिंह, वीरभद्र सिंह समेत अन्य सर्वेश्वरी सैनिकों ने सहयोग किया। कारागार प्रशासन की ओर से जेलर अखिलेश कुमार, उप कारापाल अशोक कुमार, अयोध्या प्रसाद तथा जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह ने शिविर के आयोजन में सहयोग दिया।

झारखंड में दो बड़ी घटनाएं: दुमका में तारापीठ जा रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, पांच घायल; देवघर में सात साइबर अपराधी गिरफ्तार
दुमका में सड़क हादसे में दो की हालत गंभीर, वहीं देवघर में फ्लिपकार्ट-अमेजन और फोनपे का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को…

शिकारीपाड़ा हिंसा के बाद घटनास्थल पर मिला क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन, कोल कंपनी का अधिकारी भी घायल
ग्रामसभा के दौरान भड़की थी हिंसा, एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों घायल ; सड़क पर गिरा मिला पेड़, आवागमन बाधित करने की…


















