दुमका में कोयला खनन मुश्किल : 10 साल से 15 कोल ब्लॉक बंद, इधर जीएम का निजी चालक लापता
शिकारीपाड़ा में ग्रामीणों ने जीएम और सीओ समेत सात लोगों को बनाया था बंधक, छुड़ाने पहुंची पुलिस पर हुआ पथराव था ,करीब एक दर्जन जवान घायल, 6.36 वर्ग किमी में फैले कल्याणपुर-बादलपाड़ा कोल ब्लॉक में 102 मिलियन टन से अधिक कोयले का अनुमान
दुमका। झारखंड के दुमका जिले में कोयला खनन की योजना एक बार फिर बड़े विवाद में घिर गई है। जिले में कोयले का विशाल भंडार होने के बावजूद पिछले करीब दस वर्षों से खनन का रास्ता नहीं खुल पाया है। जिले में चिह्नित 15 कोल ब्लॉक (Coal Blocks) में से एक में भी अब तक उत्पादन शुरू नहीं हो सका है। लेकिन दुखद यह है की खनन की कोशिश शुरू करने के लिए गयी ..
बादलपाड़ा-कल्याणपुर में प्रस्तावित कोल माइंस की टेस्टिंग को लेकर रविवार देर रात ग्रामीणों और कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच जबरदस्त टकराव हो गया था स्थिति इतनी बिगड़ गई कि थी की ग्रामीणों ने कंपनी के जनरल मैनेजर (GM) सागर सिंह मीणा, अंचल अधिकारी (CO) कपिल देव ठाकुर समेत सात लोगों को बंधक बना लिया था।
बंधकों को मुक्त कराने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था इस घटना में करीब एक दर्जन पुलिस जवान और कंपनी के जीएम घायल हो गए। जबकि पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कंपनी के जीएम का निजी चालक अखिलेश कुमार पाल लापता हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उसके लापता होने की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हो पाई हैं।
टेस्टिंग को लेकर शुरू हुआ था विवाद
घटना शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा-कल्याणपुर गांव की है। यहां प्रस्तावित कोयला खदान की टेस्टिंग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया था। विरोध ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद कंपनी के जीएम सागर सिंह मीणा, सीओ कपिल देव ठाकुर समेत सात लोगों को बंधक बना लिया था सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बंधकों को मुक्त कराने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव हो गया। ग्रामीणों की ओर से किए गए पथराव में करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। कंपनी के जीएम को भी चोटें आईं। पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
जीएम का निजी चालक अखिलेश कुमार पाल लापता, पुलिस कर रही तलाश
इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे अहम सवाल कंपनी के जीएम के निजी चालक अखिलेश कुमार पाल के लापता होने को लेकर है। घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह घटनास्थल से किन परिस्थितियों में लापता हुआ। उसके साथ कोई अनहोनी हुई है या वह किसी अन्य कारण से वहां से चला गया।
दुमका में 15 कोल ब्लॉक चिह्नित, लेकिन एक में भी खनन शुरू नहीं
वैसे दुमका जिले में कोयले का बड़ा भंडार मौजूद है, लेकिन प्रशासनिक प्रक्रियाओं और अन्य औपचारिकताओं के कारण खनन की योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। जिले में कुल 15 कोल ब्लॉक चिह्नित किए गए हैं। इनमें शिकारीपाड़ा अंचल में सबसे अधिक 11 कोल ब्लॉक हैं। वहीं गोपीकांदर में तीन और काठीकुंड में एक कोल ब्लॉक चिह्नित किया गया है। हैरानी की बात यह है कि करीब एक दशक बीतने के बावजूद इन ब्लॉकों में से किसी में भी खनन उत्पादन शुरू नहीं हो पाया है।
दस साल पहले आवंटित हुआ था कल्याणपुर-बादलपाड़ा कोल ब्लॉक
शिकारीपाड़ा का कल्याणपुर-बादलपाड़ा कोल ब्लॉक हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPGCL) को आवंटित किया गया है। कंपनी को आवंटन मिले करीब दस साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक खनन शुरू नहीं हो सका है। इस कोल ब्लॉक का कुल क्षेत्रफल लगभग 6.36 वर्ग किलोमीटर है। यहां करीब 102.06 मिलियन टन कोयले का संभावित भंडार बताया गया है। इतने बड़े भंडार और बिजली उत्पादन की संभावनाओं के बावजूद परियोजना का शुरू नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।
आखिर क्यों अटका है कोयला खनन का रास्ता?
दुमका में कोयला खनन की संभावनाएं लंबे समय से चर्चा में हैं। इसके बावजूद परियोजनाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। खनन से पहले जमीन अधिग्रहण, पर्यावरणीय मंजूरी, वन संबंधी स्वीकृति, पुनर्वास और स्थानीय ग्रामीणों की सहमति जैसे कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम करना होता है।
शिकारीपाड़ा की ताजा घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि स्थानीय स्तर पर विरोध और संवाद की कमी परियोजनाओं के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।
विकास की परियोजना या ग्रामीणों के सामने विस्थापन की चिंता?
दुमका में कोयले का विशाल भंडार राज्य की आर्थिक और औद्योगिक संभावनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा सकता है। लेकिन खनन परियोजनाओं के साथ स्थानीय लोगों की जमीन, आजीविका, पर्यावरण और पुनर्वास के सवाल भी जुड़े हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब दस साल से आवंटित कल्याणपुर-बादलपाड़ा कोल ब्लॉक की टेस्टिंग के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के साथ पर्याप्त संवाद और सहमति की प्रक्रिया अपनाई गई थी या नहीं?
चतरा में वन विभाग का बड़ा एक्शन: अफीम की खेती की तैयारी पर चला बुलडोजर, एक एकड़ खेत नष्ट
ड्रोन से हुई निगरानी, टंडवा के सोपारम और फुलवरिया वन क्षेत्र में वनकर्मियों ने चलाया अभियान; कदले सुरक्षित वन के संवेदनशील इलाकों…

रांची सहित पूरे झारखंड में आज मौसम रहेगा साफ और शुष्क, सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना
रांची: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार 24 नवंबर को रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम मुख्य…

नेपाल के कोशी में भूकंप, बिहार-झारखंड में भी महसूस हुए झटके, रिक्टर स्केल पर 5.3 से 5.4 रही तीव्रता
नेपाल के कोशी प्रांत में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों…

















