Free epilepsy treatment camp in Varanasi; 149 patients provided with medication.

वाराणसी में निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर, 149 मरीजों को दी गई दवा

Free epilepsy treatment camp in Varanasi; 149 patients provided with medication.
Free epilepsy treatment camp in Varanasi; 149 patients provided with medication.

वाराणसी: पड़ाव स्थित अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम् एवं अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के परिसर में रविवार, 6 सितंबर 2026 को निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों और भूटान से पहुंचे 149 मिर्गी रोगियों को चिकित्सा परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराई गई। इनमें 12 बच्चे भी शामिल रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिविर में वैद्य रंजीत कुमार ने मरीजों को आयुर्वेदिक एवं फकीरी दवा दी। वहीं अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के प्रमुख वैद्य बैकुंठ नाथ पाण्डेय ने आवश्यकता के अनुसार मरीजों को आयुर्वेदिक दवाओं के संबंध में सुझाव दिए। इस दौरान राजीव कुमार सिंह (रानू) ने ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से मरीजों को दवा सेवन की विधि, नशे से दूर रहने, आवश्यक परहेज और उचित खान-पान के संबंध में लगातार जानकारी दी।

Kashmir
advertisement

शिविर में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में मरीज अपने अभिभावकों और सहयोगियों के साथ एक दिन पहले ही आश्रम पहुंचने लगे थे। स्थानीय मरीजों में कई लोग 6 सितंबर की सुबह भी आश्रम पहुंचकर दवा प्राप्त किए। संस्था की ओर से मरीजों और उनके साथ आए सहयोगियों के निःशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई थी। आयोजकों के अनुसार, शिविर में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित देश के अलग-अलग राज्यों से मरीज पहुंचे। पड़ोसी देश भूटान से भी मिर्गी रोग से पीड़ित लोग चिकित्सा एवं दवा लेने के लिए शिविर में पहुंचे।

RKDF
advertisement

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सर्वेश्वरी समूह के प्रचार मंत्री पारसनाथ यादव, अदलपुरा शाखा के गोपाल पाण्डेय एवं ऋषव सिंह सहित अन्य सर्वेश्वरी सैनिकों का विशेष योगदान रहा। गौरतलब है कि विश्ववंद्य संत परमपूज्य अघोरेश्वर बाबा भगवान राम द्वारा स्थापित श्री सर्वेश्वरी समूह, बाबा भगवान राम ट्रस्ट एवं अघोर परिषद् ट्रस्ट के माध्यम से पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम के अध्यक्षता एवं सान्निध्य में कुष्ठ रोगियों, पीड़ितों, उपेक्षितों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए विभिन्न लोककल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इसी क्रम में संस्था मिर्गी रोग के समाज से उन्मूलन के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now