नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में तीन गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में नवनिर्मित नीतीश सेतु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री और एनडीए के अन्य नेताओं के पोस्टर फाड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में 11 नामजद समेत 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार, नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद कुछ युवक पुल पर पहुंचे थे। इस दौरान वहां लगाए गए राजनीतिक पोस्टरों को फाड़ने और नारेबाजी करने का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
राघोपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी के बयान पर रुस्तमपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड के कई इलाकों में आज बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश के आसार; तापमान 18-28 डिग्री के बीच रहेगा
रांची: झारखंड में सोमवार को मौसम आंशिक रूप से बदला हुआ रहेगा। चक्रवात अकवान के प्रभाव के कमजोर पड़ने के बावजूद राज्य…

झारखंड में दो बड़े हादसे: सरायकेला में ट्रेलर से टकराई कार, सात युवक गंभीर; जमशेदपुर में तीन वाहनों में लगी आग, दो कारें जलकर खाक
सरायकेला/जमशेदपुर। झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में रविवार देर रात दो अलग-अलग हादसों ने लोगों को दहला दिया। सरायकेला में जगाधत्री मेला देखकर…

















