अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक, कहा- खबर से पहुंचा गहरा दुख
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शोक संदेश में अर्जुन मुंडा को बड़े भाई के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि उनकी माताजी के निधन की खबर सुनकर उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस दुख की घड़ी में अर्जुन मुंडा और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का 91 वर्ष की उम्र में निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन हो गया।…

गिरिडीह में श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराकर पलटी, सूरत के दंपति की मौत; 12 से अधिक घायल
पारसनाथ शिखरजी के दर्शन कर टाटानगर लौट रहे थे करीब 50 जैन श्रद्धालु, मधुबन के पास हुआ हादसा; दो यात्रियों की हालत…

दुमका में कोल ब्लॉक के विरोध ने लिया हिंसक रूप: बादलपाड़ा में ग्रामीणों का पुलिस से टकराव, पथराव में 12 जवान घायल; दो की हालत गंभीर
ग्रामसभा में कंपनी के अधिकारियों का विरोध, कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस; रात में अतिरिक्त बल बुलाना…


















