रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड भाजपा ने जताया शोक, नेताओं ने व्यक्त की गहरी संवेदना

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड भाजपा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। भाजपा नेताओं ने उनके निधन को सोरेन परिवार के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दुखद है। हाल ही में गुरुजी शिबू सोरेन के निधन और अब उनकी धर्मपत्नी के निधन से सोरेन परिवार के लिए यह बेहद पीड़ादायक समय है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी रूपी सोरेन के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी के निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पाण्डेय समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश मंत्री, सांसद, विधायक, प्रवक्ता, मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रूपी सोरेन के निधन पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

सामटोली रोड का होगा कायाकल्प, 1.74 करोड़ की लागत से शुरू होगा निर्माण, स्कूली बच्चों समेत हजारों लोगों को मिलेगी राहत
सिमडेगा: वर्षों से जर्जर सामटोली रोड की समस्या अब दूर होने की उम्मीद जगी है। करीब 1 करोड़ 74 लाख 88 हजार…

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार को निधन…
















