शर्मनाक : 19 वर्षीय युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, टेल्को थाने में शिकायत दर्ज
मेडिकल जांच के लिए भेजी गई युवती, पुलिस ने दर्ज किया बयान; आरोपों की सत्यता की जांच में जुटी पुलिस
जमशेदपुर। शहर के टेल्को थाना क्षेत्र से पारिवारिक रिश्तों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय युवती ने अपने ही पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी किराये के मकान में रहता था। युवती ने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए टेल्को थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवती का बयान दर्ज किया और उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
मामले की पुष्टि करते हुए टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज की गई है। मेडिकल जांच कराई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

जमशेदपुर में साढ़े तीन लाख रुपये के लेनदेन में हत्या का आरोप, पंखे से लटका मिला निमाई दत्ता का शव
दो लोगों को दिए थे दो और डेढ़ लाख रुपये, रकम वापस मांगने पर विवाद का आरोप; परिजनों ने मजिस्ट्रेट की निगरानी…

भुरकुंडा रेलवे साइडिंग हिंसा का CCTV फुटेज आया सामने, तलवार और धारदार हथियारों के साथ दिखे लोग; आधा दर्जन से अधिक घायल
जमीन और कार्यालय पर कब्जे के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष, CCTV फुटेज में हथियार लेकर दौड़ते और मारपीट करते दिख…
गिरिडीह में डबल मर्डर से सनसनी: घर में घुसकर ससुर-बहू की टांगी से काटकर हत्या, रात दो बजे खूनी वारदात
65 वर्षीय सुकर मंडल और 30 वर्षीय शीला मंडल की मौत; पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा सुंडीटोला में दोहरे हत्याकांड से दहशत,…

















