पत्रकार अभिषेक भारती के समर्थन में लामबंद हुआ मीडिया जगत, रांची प्रेस क्लब में हुई अहम बैठक; आंदोलन की तैयारी
रांची। पत्रकार अभिषेक भारती के खिलाफ कथित पुलिसिया कार्रवाई और प्रताड़ना के विरोध में झारखंड का पत्रकार जगत एकजुट होने लगा है। मामले को लेकर पत्रकारों में बढ़ते आक्रोश के बीच सोमवार को रांची प्रेस क्लब में आपात बैठक हुई । बैठक में रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों के पत्रकार शामिल हुए। पत्रकारों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि यदि मीडियाकर्मियों को डराने और दबाव बनाने की कार्रवाई नहीं रुकी, तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जा सकता है।

अभिषेक भारती प्रकरण को लेकर पत्रकारों ने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। वरिष्ठ पत्रकार भरत भूषण समेत अन्य मीडियाकर्मियों ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई निष्पक्ष नजर नहीं आ रही है। पत्रकारों का आरोप है कि पोक्सो एक्ट से जुड़े मामले में विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जबकि दूसरी ओर मामले से संबंधित खबरें सामने लाने वाले पत्रकार अभिषेक भारती के घर जाकर पूछताछ और जांच के नाम पर दबाव बनाया जा रहा है। पत्रकारों ने सवाल उठाया है कि यदि किसी पत्रकार के खिलाफ कोई शिकायत या आरोप है, तो उसकी जांच कानून के निर्धारित प्रावधानों के तहत होनी चाहिए। लेकिन पत्रकारिता के काम को लेकर किसी मीडियाकर्मी को प्रताड़ित करना या डराने का प्रयास स्वीकार्य नहीं हो सकता। पत्रकारों का दावा है कि अभिषेक भारती के समर्थन में रांची से लेकर दिल्ली तक के पत्रकारों के बीच चर्चा हो रही है।

मीडियाकर्मियों ने इस प्रकरण को प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा से जोड़ते हुए एकजुटता प्रदर्शित करने की बात कही है।पत्रकारों का कहना है कि लोकतंत्र में पत्रकारों का काम सवाल पूछना, तथ्यों को सामने लाना और सत्ता तथा प्रशासन को जवाबदेह बनाना है। यदि पत्रकारों को उनके काम के कारण दबाव में लाने की कोशिश होती है, तो यह स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए गंभीर चिंता का विषय है। पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि कथित उत्पीड़न पर रोक नहीं लगी और मामले में निष्पक्षता नहीं बरती गई, तो आंदोलन को राज्यव्यापी स्वरूप दिया जाएगा।

झारखंड सरकार अपनी ब्रांडिंग में जुटी, लेकिन राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह धराशायी : अमर कुमार बाउरी
कहा- आदिवासियों के नाम पर सत्ता में आई सरकार आज उन्हीं को खून के आंसू बहाने पर कर रही मजबूर, सरकार के…

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले में सुप्रीम कोर्ट में बढ़ी कानूनी हलचल, अब तक दाखिल हुईं 20 हस्तक्षेप याचिकाएं
सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिका में विभिन्न पक्षों ने मांगा हस्तक्षेप का अधिकार, नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र…

छठ मनाने मुंगेर गया था परिवार, इधर गृह सचिव के बॉडीगार्ड के बंद घर में लाखों की चोरी
नामकुम के अमेठिया नगर में चोरों ने ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम, नकदी और जेवरात लेकर फरार; घर के कई दरवाजों…



















