301 नगाड़ों की गूंज से गूंज उठा गोपाल मैदान, जनजातीय सम्मेलन का भव्य आगाज; 23 राज्यों के 2500 कलाकार ले रहे हिस्सा
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में रविवार शाम जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोककला का अद्भुत संगम देखने को मिला। टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से आयोजित जनजातीय सम्मेलन (Tribal Conclave) के 13वें संस्करण का शुभारंभ 301 नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य तरीके से हुआ। पांच दिवसीय इस आयोजन में देशभर के जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पारंपरिक जावा के अनावरण के साथ किया गया। इसके बाद टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक (CEO & Managing Director) टीवी नरेंद्रन ने सम्मेलन के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान 301 नगाड़ों की एक साथ गूंजती लयबद्ध थाप ने पूरे गोपाल मैदान को जनजातीय संस्कृति और उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया।
23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के कलाकारों की भागीदारी
इस वर्ष सम्मेलन में देश के 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 2,500 जनजातीय कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में हर शाम गोपाल मैदान में तैयार किए गए विशाल मंच पर कलाकार अपनी पारंपरिक लोककला, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को रूबरू कराएंगे।
जनजातीय विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
यह सम्मेलन देश के विभिन्न जनजातीय समुदायों को एक साझा मंच प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से अलग-अलग समुदायों की परंपराओं, लोककलाओं, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और विरासत से जोड़ने में भी यह आयोजन अहम भूमिका निभाएगा। 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ यह पांच दिवसीय सम्मेलन आने वाले दिनों में जमशेदपुर को जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के एक बड़े केंद्र के रूप में प्रस्तुत करेगा।

छठ का अर्घ्य देने घाट गया था परिवार, सूने क्वार्टर से 15 लाख के गहने और मोबाइल चोरी
जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath Puja) के दौरान चोरों ने बंद क्वार्टर को निशाना बनाकर करीब 15 लाख रुपये के…

भुरकुंडा के नलकारी नदी छठघाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, युवाओं ने संभाली व्यवस्था
पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी पहुंचीं घाट, छठव्रतियों से लिया आशीर्वाद; सेवा और सहयोग में जुटे रहे सामाजिक संगठनों के युवा भुरकुंडा…

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
लोक आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। सोमवार सुबह व्रतियों ने…


















