Karam Festival inaugurated at Saraswati Shishu Vidya Mandir, Saldega; preparations for the worship began with the 'Java Uthav' ritual.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में करम महोत्सव का शुभारंभ, जावा उठाव के साथ शुरू हुई पूजा की तैयारी

Karam Festival inaugurated at Saraswati Shishu Vidya Mandir, Saldega; preparations for the worship began with the 'Java Uthav' ritual.
Karam Festival inaugurated at Saraswati Shishu Vidya Mandir, Saldega; preparations for the worship began with the ‘Java Uthav’ ritual.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में मंगलवार को प्रकृति, परंपरा और लोक-संस्कृति के पर्व करम महोत्सव का विधिवत शुभारंभ जावा उठाव कार्यक्रम के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर में करम संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। आचार्य परिवार एवं बहनों ने प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक की अगुवाई में विधि-विधानपूर्वक जावा उठाया।

Advertisment
Advertisment

वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड द्वारा संचालित विद्यालय में जावा उठाव के साथ ही आगामी करम पूजन की तैयारियां शुरू हो गईं। विद्यालय में 22 सितंबर 2026 को सात स्थानों पर करम राजा की स्थापना एवं पूजन किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार से जावा की सेवा-सुश्रूषा का क्रम शुरू कर दिया गया है। प्रतिदिन पारंपरिक विधि से जावा की सेवा की जाएगी।

RKDF
advertisement

विद्यालय में करम राजा की स्थापना और पूजन की यह परंपरा वर्ष 2012 से लगातार चली आ रही है। प्रत्येक वर्ष विद्यालय परिवार करम पर्व को श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाता है। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, प्रकृति के प्रति सम्मान और अपनी पारंपरिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।

Advertisment
Advertisment

प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि करम पर्व झारखंड की लोक-संस्कृति और प्रकृति आधारित जीवन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। विद्यालय में वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को आगे भी श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में करम पूजन को और अधिक वृहद एवं भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी अपनी लोक-संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़ सके।

Advertisment
Advertisment

जावा उठाव के साथ विद्यालय में करम महोत्सव की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक यात्रा शुरू हो गई है। अब 22 सितंबर को करम राजा की स्थापना एवं पूजन के साथ यह उत्सव अपने भव्य स्वरूप में नजर आएगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।