हजारीबाग में पुलिस का रातभर चला विशेष अभियान, 108 ठिकानों पर छापेमारी; 47 मनचले हिरासत में
45 विशेष पुलिस टीमों ने जिलेभर में संभाला मोर्चा, अड्डेबाजी करने वालों में मचा हड़कंप; पीआर बांड पर चेतावनी देकर छोड़ा गया
हजारीबाग: जिले में अड्डेबाजी करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह जमावड़ा लगाकर आम लोगों को परेशान करने वाले मनचलों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने व्यापक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 2 अक्टूबर की रात जिलेभर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
45 पुलिस टीमों ने एक साथ की छापेमारी
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में कुल 45 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में 191 पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। गठित टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी और मनचलों के जमावड़े वाले स्थानों को चिह्नित कर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कुल 108 ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से जमावड़ा लगाने वालों में अफरा-तफरी मच गई।

47 लोगों को पकड़कर थाने लाया गया
विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 47 मनचले व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया। सभी से पूछताछ की गई और सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार, अड्डेबाजी तथा आम लोगों को परेशान नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान लोगों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया था।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़ा लगाने, अड्डेबाजी करने और आम लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

मधुबनी में ASI पर गोलीबारी कर एक व्यक्ति की हत्या का आरोप, तीन घायल; सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग के बाद फरार
महिला के घर पहुंचे ASI को स्थानीय लोगों ने कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, दरवाजा बंद होने के बाद चलीं गोलियां; SP…

चतरा में 1.028 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, रांची से खरीदकर ले जा रहा था मादक पदार्थ
चतरा: चतरा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.028 किलो अफीम…

नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, विदेशी पर्यटक की मौत, एक घायल
काठमांडू: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में मंगलवार, 3 नवंबर को एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हुआ। फेरीचे (Pheriche) हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान…


















