नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, विदेशी पर्यटक की मौत, एक घायल

काठमांडू: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में मंगलवार, 3 नवंबर को एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हुआ। फेरीचे (Pheriche) हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों हेलीकॉप्टर फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी कंपनी के थे। दोनों हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग के दौरान टक्कर हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।

सोलुखुम्बु जिला पुलिस निरीक्षक मौसम तामांग ने हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दूसरे के घायल होने की पुष्टि की है। मृतक विदेशी पर्यटक बताया गया है। हालांकि, मृतक की राष्ट्रीयता और घायल व्यक्ति की पहचान से संबंधित विस्तृत जानकारी तत्काल सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है। विमानन सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की ओर से घटना की जांच और दुर्घटना की परिस्थितियों के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

गोकर्ण समुद्र तट पर हादसा, जमशेदपुर की 22 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत दो की मौत, एक लापता
कर्नाटक के गोकर्ण समुद्र तट पर रविवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में जमशेदपुर की 22 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर शोभा दास और उनके…

त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला, तीन घायल; हथियार छीनने की भी कोशिश
त्रिपुरा के बॉक्सनगर स्थित आशाबाड़ी इलाके में तस्करों के एक समूह ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमला कर दिया।…
















