बरसलोया बाजार टांड़ के जर्जर शेड का जिला परिषद अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, जल्द पुनर्निर्माण का दिया आश्वासन

शंभू कुमार सिंह
सिमडेगा/कोलेबिरा। बरसलोया पंचायत के बाजार टांड़ स्थित जर्जर बाजार शेड का मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शेड की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मौके पर पंचायत के मुखिया संदीप सद मुंडा सहित हरिहर सिंह, शतरुंजय सिंह, सुनील सिंह, कष्टु और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ग्रामीणों ने जिला परिषद अध्यक्ष को बताया कि बरसलोया में लंबे समय से बाजार लगता है, जहां आसपास के कई गांवों से लोग खरीदारी और व्यापार के लिए पहुंचते हैं। लेकिन बाजार शेड की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। शेड का छप्पर कई जगह टूट गया है, जबकि दीवारें भी क्षतिग्रस्त होकर गिरने के कगार पर हैं। ऐसे में धूप और बारिश के दौरान विक्रेताओं और खरीदारों को काफी परेशानी होती है। जर्जर शेड के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

ग्रामीणों ने बताया कि खराब स्थिति के बावजूद लोग इसी शेड के नीचे बैठकर व्यापार करने को मजबूर हैं। उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष को हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र सौंपकर बाजार टांड़ में नए शेड का निर्माण कराने की मांग की।

निरीक्षण के बाद जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि ग्रामीणों और समाचार माध्यमों के जरिए उन्हें बाजार शेड की जर्जर स्थिति की जानकारी मिली थी। स्थल निरीक्षण के दौरान शेड की स्थिति वास्तव में काफी खराब पाई गई। उन्होंने कहा कि सब्जी विक्रेताओं और बाजार में आने वाले लोगों को धूप व बारिश के दौरान परेशानी हो रही है।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बाजार शेड के पुनर्निर्माण को लेकर जल्द ही संबंधित प्राधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। शेड निर्माण के लिए हरसंभव पहल करते हुए जल्द कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा।
चतरा : बेसरा गांव में युवती का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग से जोड़कर हत्या की आशंका जता रहे ग्रामीण
चतरा। कुंदा थाना क्षेत्र के बेसरा गांव में मंगलवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी…
SIR: मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी, फॉर्म-6 से करें आवेदन
रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार कराने के लिए दावा-आपत्ति की अंतिम…
















