सात दिनों से लापता सुखचंद महतो का मिला शव, पानी में डूबने से मौत की आशंका

गोड्डा: जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के केरवार गांव में सात दिनों से लापता सुखचंद महतो का शव बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है। प्रारंभिक तौर पर पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सुखचंद महतो बीते बुधवार को होपना टोला मेला देखने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन में ग्रामीण भी जुटे, लेकिन सात दिनों तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार उनका शव बरामद हुआ। बताया जाता है कि सुखचंद महतो को मिर्गी की बीमारी थी। उनके हाथ-पैर में भी परेशानी रहती थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि बीमारी के कारण वह पानी में गिर गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पथरगामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी कृष्णा साहा ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्हें मिर्गी की बीमारी थी। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। फिलहाल सुखचंद महतो की मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। सात दिनों तक उनकी तलाश में जुटे परिजनों को शव मिलने से गहरा सदमा लगा है।

बरहेट में SIR के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
एक ही आधार संख्या पर अलग-अलग नामों से दस्तावेज तैयार करने की शिकायत से निर्वाचन प्रक्रिया पर उठे सवाल, राकेश प्रसाद ने…

हजारीबाग में पुलिस का रातभर चला विशेष अभियान, 108 ठिकानों पर छापेमारी; 47 मनचले हिरासत में
45 विशेष पुलिस टीमों ने जिलेभर में संभाला मोर्चा, अड्डेबाजी करने वालों में मचा हड़कंप; पीआर बांड पर चेतावनी देकर छोड़ा गया…

















