गडकरी के मंत्रालय के साथ MoU के दौरान CM सम्राट चौधरी का बयान चर्चा में, बोले- ‘क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं’
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक बयान इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मंत्रालय के साथ जल प्रबंधन और नदियों की गाद के उपयोग से जुड़े समझौता ज्ञापन (MoU) के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं। मुख्यमंत्री के इस बयान ने कार्यक्रम के दौरान और उसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा को जन्म दिया है। उनका यह कथन ऐसे समय में सामने आया है, जब बिहार में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार होती रही है। अपराध नही हो सकते है लेकिन क्राइम हो सकता है ये समझ नही पा रही है आम जनता ।

जल प्रबंधन और सड़क निर्माण को लेकर अहम समझौता
नितिन गडकरी के मंत्रालय के साथ हुए MoU का उद्देश्य बिहार में नदियों और जलाशयों से गाद निकालने तथा उसके उपयोग की संभावनाओं को बढ़ाना है। इस पहल के तहत नदियों से निकाली गई गाद और मिट्टी का इस्तेमाल सड़क निर्माण में किए जाने की योजना है। इससे एक ओर जल निकायों की क्षमता बढ़ाने और बाढ़ की समस्या से निपटने में मदद मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर सड़क निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता भी बढ़ सकती है।
मुख्यमंत्री के बयान पर चर्चा
MoU से जुड़े कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ‘क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं’ वाला बयान चर्चा में आ गया। बयान को लेकर लोगों के बीच इसके संदर्भ और अर्थ पर चर्चा हो रही है।

बयान में शब्दों का विरोधाभास
इस कथन का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि सामान्य हिंदी में ‘क्राइम’ और ‘अपराध’ एक ही अर्थ रखते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री का यह वाक्य भाषाई रूप से जनता के समझ से परे है । अब cm ही समझा सकते है की वो क्या कहना चाह रहे थे फिलहाल, जल प्रबंधन और सड़क निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण समझौते के दौरान मुख्यमंत्री का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।

सात दिनों से लापता सुखचंद महतो का मिला शव, पानी में डूबने से मौत की आशंका
गोड्डा: जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के केरवार गांव में सात दिनों से लापता सुखचंद महतो का शव बरामद किया गया है।…

बरहेट में SIR के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
एक ही आधार संख्या पर अलग-अलग नामों से दस्तावेज तैयार करने की शिकायत से निर्वाचन प्रक्रिया पर उठे सवाल, राकेश प्रसाद ने…

मरांग बुरु पूजा विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, पांच आदिवासियों को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
मधुबन थाना कांड संख्या 13/24 की निष्पक्ष जांच और निर्दोष ग्रामीणों को राहत देने की मांग, पूजा के दौरान आठ बकरे गायब…

हजारीबाग में पुलिस का रातभर चला विशेष अभियान, 108 ठिकानों पर छापेमारी; 47 मनचले हिरासत में
45 विशेष पुलिस टीमों ने जिलेभर में संभाला मोर्चा, अड्डेबाजी करने वालों में मचा हड़कंप; पीआर बांड पर चेतावनी देकर छोड़ा गया…


















