जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध हुआ चयन
नई दिल्ली। जय शाह को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council-ICC) का चेयरमैन चुना गया है। सोमवार को इंडोनेशिया के बाली में आयोजित ICC बोर्ड की बैठक में उन्हें लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ICC ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि की है। बोर्ड के निदेशकों के प्रस्ताव के बाद जय शाह के दूसरे कार्यकाल पर मुहर लगाई गई।
2024 में पहली बार संभाली थी जिम्मेदारी
जय शाह ने 1 दिसंबर 2024 को ICC चेयरमैन का पद संभाला था। उन्होंने न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले की जगह ली थी। पहली बार भी उनका चयन निर्विरोध हुआ था।
दूसरे कार्यकाल में होंगी ये बड़ी चुनौतियां
जय शाह के सामने दूसरे कार्यकाल में क्रिकेट के वैश्विक विस्तार, महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और एसोसिएट देशों को अधिक अवसर देने जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियां होंगी।इसके अलावा लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी भी उनके कार्यकाल का अहम पड़ाव होगी।
जय शाह ने क्या कहा?
दोबारा चुने जाने पर जय शाह ने ICC बोर्ड के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट को दुनिया भर में आगे बढ़ाना और खेल का मजबूत एवं टिकाऊ भविष्य तैयार करना उनकी प्राथमिकता होगी।

लोहरदगा में डबल मर्डर: पत्नी को प्रेमी के साथ बेडरूम में देख भड़का पति, टांगी से काटकर दोनों की हत्या
भंडरा थाना क्षेत्र के कुंबा टोली की घटना, पटना से मिलने आया था युवक; आरोपी पति गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल टांगी जब्त…

छठ का अर्घ्य देने घाट गया था परिवार, सूने क्वार्टर से 15 लाख के गहने और मोबाइल चोरी
जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath Puja) के दौरान चोरों ने बंद क्वार्टर को निशाना बनाकर करीब 15 लाख रुपये के…


















