family-gone-munger-celebrate-chhath-while

छठ मनाने मुंगेर गया था परिवार, इधर गृह सचिव के बॉडीगार्ड के बंद घर में लाखों की चोरी

Share
Link copied

नामकुम के अमेठिया नगर में चोरों ने ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम, नकदी और जेवरात लेकर फरार; घर के कई दरवाजों को भी किया क्षतिग्रस्त

रांची:राजधानी रांची में बंद मकानों को निशाना बनाने वाले चोरों ने एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस बार अपराधियों ने झारखंड की गृह सचिव वंदना दादेल की सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड हवलदार अजय कुमार यादव के घर को निशाना बनाया। घटना नामकुम थाना क्षेत्र के अमेठिया नगर की है। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी, जेवरात समेत कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी के दौरान अपराधियों ने घर के अंदर जमकर उत्पात मचाया और कई दरवाजों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

छठ मनाने परिवार के साथ मुंगेर गए थे हवलदार

जानकारी के अनुसार, हवलदार अजय कुमार यादव छठ महापर्व मनाने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ बिहार के मुंगेर जिले स्थित अपने पैतृक गांव गए हुए थे। परिवार के घर से बाहर होने के कारण मकान में ताला लगा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश कर गए।

कमरों और अलमारियों को खंगाला, कई दरवाजे तोड़े

घर में घुसने के बाद चोरों ने अलग-अलग कमरों की तलाशी ली। अलमारियों और अन्य सामानों को खंगालते हुए नकदी, जेवरात और दूसरे कीमती सामान चोरी कर लिए। अपराधियों ने घर के कई दरवाजों को भी नुकसान पहुंचाया। घर के अंदर बिखरा सामान और टूटी हुई चीजें वारदात की गंभीरता को दर्शाती हैं।फिलहाल परिवार के मुंगेर में होने के कारण चोरी गए सामानों की पूरी जानकारी और नकदी व जेवरात की कुल कीमत का आकलन नहीं हो सका है।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

सुबह आसपास के लोगों ने मकान का ताला टूटा हुआ देखा। संदेह होने पर जब घर के अंदर की स्थिति देखी गई तो चोरी की जानकारी सामने आई। इसके बाद पड़ोसियों ने हवलदार अजय कुमार यादव और नामकुम थाना पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास के मकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) के फुटेज खंगाल रही है। इसके जरिए संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने अपराधी शामिल थे और वे किस रास्ते से आए तथा फरार हुए।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें
भूषण बाड़ा मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, DGP से सात दिनों में मांगी रिपोर्ट; निष्पक्ष जांच और पीड़िता की सुरक्षा के निर्देश
इसे भी पढ़ें

भूषण बाड़ा मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, DGP से सात दिनों में मांगी रिपोर्ट; निष्पक्ष जांच और पीड़िता की सुरक्षा के निर्देश

रांची: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े नाबालिग के कथित यौन शोषण मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (National…

धनबाद में रेलवे ट्रैक के पास मिला अधिवक्ता आदित्य केसरी का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
इसे भी पढ़ें

धनबाद में रेलवे ट्रैक के पास मिला अधिवक्ता आदित्य केसरी का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

विनोद नगर में रविवार सुबह मिला शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार धनबाद। झारखंड के धनबाद…

जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध हुआ चयन
इसे भी पढ़ें

जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध हुआ चयन

नई दिल्ली। जय शाह को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council-ICC) का चेयरमैन चुना गया है। सोमवार को इंडोनेशिया…

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।