उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
लोक आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। सोमवार सुबह व्रतियों ने उदीयमान सूर्य (Rising Sun) को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की।इस अवसर पर विभिन्न छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। व्रतियों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया।चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में नहाय-खाय, खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने की परंपराओं का निर्वहन किया गया। छठ महापर्व के समापन के साथ ही घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

ओमान में फंसी लोहरदगा की सुषमा टोप्पो सुरक्षित लौटीं, राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की पहल से हुई वतन वापसी
मार्च में घरेलू कामगार के रूप में गई थीं ओमान, नियोक्ता के घर दुर्व्यवहार का सामना करने का परिवार ने लगाया था…

जल, जंगल और जमीन के संरक्षण से ही बनेगा विकसित झारखंड, बिरसा मुंडा के विचारों से संवरेगा झारखंड : डॉ प्रणव कुमार बब्बू
सोपारोम में धरती आबा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस पर जुटे ग्रामीण, डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा- झारखंड के विकास…

रांची से मांडर-चान्हो तक छठ की धूम, कांके डैम पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; साफ-सुथरे घाटों ने जीता श्रद्धालुओं का दिल
कांके डैम में विशेष साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था की दिखी झलक, डिप्टी मेयर नीरज कुमार की पहल से श्रद्धालुओं को मिली राहत;…



















