sai-bhajans-echoed-24-hours-kochedega

कोचेडेगा में 24 घंटे तक गूंजे साईं भजन, वैश्विक अखंड भजन में उमड़े श्रद्धालु

Share
Link copied
sai-bhajans-echoed-24-hours-kochedega
sai-bhajans-echoed-24-hours-kochedega

सिमडेगा: श्री सत्य साईं सेवा समिति, सिमडेगा के तत्वावधान में कोचेडेगा स्थित श्री सत्य साईं मंदिर में वैश्विक अखंड भजन का आयोजन किया गया। इस दौरान लगातार 24 घंटे तक भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी श्रीकांत राव एस. खोटरे ने दीप प्रज्वलित कर किया।

आयोजकों ने बताया कि वैश्विक अखंड भजन का आयोजन विश्व के लगभग 170 देशों में एक साथ किया जाता है। इसका उद्देश्य मानव कल्याण, आत्मिक शांति और विश्व शांति की कामना करना है। आयोजन में कोचेडेगा, सिकरियाटांड़, अंधारी, खमन बेलवाड़ी और कोचेडेगा माझी टोली की भजन मंडलियों ने हिस्सा लिया।

समापन समारोह में जैन मुनि डॉ. पद्मराज जी महाराज और माता श्रुति साध्वी जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुनि डॉ. पद्मराज जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भगवान के भजन का ऐसा आयोजन मानव कल्याण की दिशा में सराहनीय पहल है। इस तरह के आयोजन निरंतर होने चाहिए, ताकि समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़े।

कार्यक्रम के दौरान श्री सत्य साईं सेवा समिति के जिलाध्यक्ष गणपति बड़ाईक ने मुनि डॉ. पद्मराज जी महाराज को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं बाल विकास की गुरुओं ने माता श्रुति साध्वी जी का स्वागत किया। आयोजन में नारायण सेवा भी की गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महिला सेवा दल की सदस्यों को मुनि जी ने साड़ी भेंट कर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सत्य साईं सेवा संगठन के सदस्यों और श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।