body-unidentified-man-found-kharkai-river

खरकई नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

Share
Link copied
body-unidentified-man-found-kharkai-river
body-unidentified-man-found-kharkai-river

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खरकई नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सालडीह घाट के पास सुबह करीब 6:10 बजे स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव पड़ा देखा। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Advertisment
Advertisment

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती तौर पर स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि शव नदी की तेज धारा में बहकर सालडीह घाट तक पहुंचा होगा। हालांकि व्यक्ति की मौत कैसे हुई और शव नदी किनारे तक किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Advertisment
Advertisment

घटना की सूचना मिलने पर वार्ड संख्या 13 के पार्षद शांतनु घोष भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से शव की पहचान में पुलिस की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में जानकारी हो तो तत्काल आदित्यपुर थाना को सूचित करें।

RKDF
advertisement

पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।