RPF Ranchi

रांची : ट्रेन के बाथरूम के पास लावारिस बैग से 18 लीटर शराब बरामद, कीमत 18,840 रुपये

Share
Link copied

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “सतर्क” के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस से 18 लीटर शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 18,840 रुपये बताई गई है। शराब एक लावारिस बैग में रखी हुई थी, जिसे ट्रेन के सामान्य श्रेणी (GS) कोच में बाथरूम के पास से बरामद किया गया।

Advertisment
Advertisment

जानकारी के अनुसार, RPF फ्लाइंग टीम रांची और RPF पोस्ट रांची की टीम ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस में डिकॉय चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामान्य श्रेणी के कोच में बाथरूम के समीप लाल-काले चेकदार रंग का एक बैग लावारिस हालत में मिला

Advertisment
Advertisment

बैग संदिग्ध लगने पर RPF जवानों ने उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान बैग से Old Special XXX Rum की 12 बोतलें और Royal Mansion Gold Whisky की 12 बोतलें बरामद हुईं। सभी बोतलें 750 मिलीलीटर की थीं। इस तरह कुल 24 बोतलों में 18 लीटर शराब बरामद हुई।
RPF फ्लाइंग टीम रांची के उप निरीक्षक रवि शेखर ने करीब 19:40 बजे निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत शराब को जब्त किया। इसके बाद बरामद शराब और बैग को RPF पोस्ट रांची लाया गया।

RKDF
advertisement

RPF के अनुसार, जब्त शराब को 17 सितंबर 2026 को उत्पाद विभाग, रांची को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, शराब से भरा बैग ट्रेन में छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान की कोशिश की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।