Major success for Godda Police: Stolen tractor-trailer recovered, five accused arrested.

गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी का ट्रैक्टर-ट्रेलर बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
Major success for Godda Police: Stolen tractor-trailer recovered, five accused arrested.
Major success for Godda Police: Stolen tractor-trailer recovered, five accused arrested.

गोड्डा: जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में दर्ज ट्रैक्टर चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी गया महिंद्रा ट्रैक्टर और ट्रेलर बरामद कर लिया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

Deoghar
Advertisement

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 की रात सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के महुआटीड गांव निवासी परमानंद साह का महिंद्रा 475 DI MKM DLX ट्रैक्टर और ट्रेलर चालक के घर के पास से चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में सुंदरपहाड़ी थाना कांड संख्या-20/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Kashmir
advertisement

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य तथा मानव आसूचना (ह्यूमन इंटेलिजेंस) के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी गया ट्रैक्टर और ट्रेलर बरामद कर लिया तथा मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

RKDF
advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में संचित कुमार उर्फ भोला, नवनीत कुमार राणा, जगेश पाल, आलोक कुमार पाल और प्रहल्लाद गोरांय शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नवनीत कुमार राणा का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वाहन चोरी से जुड़े संभावित गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

गोड्डा पुलिस ने कहा है कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों, विशेषकर वाहन चोरी के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि अपने ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।