Bengal Jewellers robbery case in Godda solved, seven arrested; jewelry stolen from various districts recovered.

गोड्डा में बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, सात गिरफ्तार; अलग-अलग जिलों की लूट का जेवर बरामद

Bengal Jewellers robbery case in Godda solved, seven arrested; jewelry stolen from various districts recovered.
Bengal Jewellers robbery case in Godda solved, seven arrested; jewelry stolen from various districts recovered.

गोड्डा: गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के बंगाल ज्वेलर्स में 8 जुलाई को हुई लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में लूटकांड की साजिश में शामिल एक संदिग्ध के साथ लूट के जेवर खरीदने-बेचने वाले कारोबारी भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान सोना और चांदी समेत बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद किए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने बताया कि बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि मामले में शामिल अन्य अपराधकर्मी दुमका जिले के बासुकीनाथ में छिपे हुए हैं।

सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने 13 अगस्त को बासुकीनाथ में छापेमारी कर चंद्रशेखर कुमार साह उर्फ पुरन साह को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार करने के साथ-साथ जामताड़ा नगर थाना, बिहार के बौंसी तथा दुमका के नौनीहाट और तालझारी में हुई जेवर दुकानों की लूट के मामलों में भी संलिप्तता की जानकारी दी।

Kashmir
advertisement

पुलिस के मुताबिक, पुरन साह ने पूछताछ में बताया कि विभिन्न स्थानों से लूटे और चोरी किए गए जेवर को गोड्डा के अलग-अलग जेवर दुकानों में कम कीमत पर बेचा गया। वहीं, बंगाल ज्वेलर्स से लूटे गए जेवर को कारू साह के माध्यम से बौंसी स्थित श्रवण ज्वेलर्स में बेचे जाने की बात सामने आई।

पुरन साह की निशानदेही पर पुलिस ने गोड्डा और बौंसी के विभिन्न जेवर प्रतिष्ठानों से लूट और चोरी के आभूषण बरामद किए। पुलिस ने बताया कि बरामद सामान में 28 ग्राम गलाया हुआ सोना, 3.05 किलोग्राम गलाया हुआ चांदी, 114 ग्राम गलाया हुआ चांदी, 10 ग्राम कटा-छंटा सोना, 1.5 किलोग्राम चांदी और 355 ग्राम चांदी शामिल है।

RKDF
advertisement

पुलिस ने बरामदगी के बाद लूट और डकैती के जेवर अवैध रूप से खरीदने-बेचने के आरोप में संबंधित लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 148/2026, दिनांक 14 अगस्त 2026 को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में चंद्रशेखर कुमार साह उर्फ पुरन साह, कारू साह, शिवशंकर कुमार, धननंजय गायकवाड़ उर्फ राजू, पवन कुमार, उत्तम कुमार साह और अमन कुमार सर्राफ शामिल हुए।

गोड्डा पुलिस ने जिले में संचालित सभी जेवर प्रतिष्ठानों के संचालकों को सख्त चेतावनी दी है। पुलिस ने कहा है कि लूट, डकैती, चोरी या अवैध रूप से प्राप्त आभूषणों की खरीद-बिक्री, उन्हें छिपाकर रखना अथवा उनका निस्तारण करना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि वह चोरी और लूट की घटनाओं के खिलाफ Zero Tolerance Policy के तहत कार्रवाई कर रही है। साथ ही पड़ोसी जिलों और राज्यों में हुई जेवर लूट से संबंधित मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now