inter-district-homicide-gang-unearthed-palamu

पलामू में अंतरजिला गृहभेदन गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, आभूषण बरामद, चोरी के औजार भी जब्त

Share
Link copied
inter-district-homicide-gang-unearthed-palamu
inter-district-homicide-gang-unearthed-palamu

मेदिनीनगर: पलामू पुलिस ने शहर थाना कांड संख्या 315/2026 का उद्भेदन करते हुए अंतरजिला गृहभेदन एवं चोरी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 45 ग्राम सोना, माला व लॉकेट समेत करीब 80 ग्राम सोना जैसा आभूषण और करीब 7.8 किलोग्राम चांदी जैसे आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा घरों के दरवाजे और खिड़की तोड़ने-काटने में इस्तेमाल होने वाले कई औजार भी जब्त किए गए हैं।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को सदुना, गायत्री मंदिर रोड निवासी प्रेमजीत कुमार सिंह की शिकायत पर शहर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ राजेश यादव के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी शाखा और स्थानीय स्तर पर मिली सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की।

Advertisment
Advertisment

जांच के क्रम में पुलिस टीम रायरंगपुर, मयूरभंज, ओडिशा पहुंची। वहां से तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने पलामू और गढ़वा जिले में दिन के समय बंद मकानों की रेकी करने और रात में चिन्हित घरों में चोरी करने की बात स्वीकार की।

Advertisment
Advertisment

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए आभूषणों को रोहतास जिले के डेहरी स्थित डालमियानगर के प्रमोद ज्वेलर्स में बेचा जाता था। इसके बाद पुलिस ने डालमियानगर और डेहरी में कार्रवाई करते हुए दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही के आधार पर शहर थाना क्षेत्र में अलग-अलग तिथियों में हुई कई गृहभेदन की घटनाओं में उनकी संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने प्रमोद ज्वेलर्स से चोरी के आभूषणों में से करीब 45 ग्राम सोना, माला सहित करीब 80 ग्राम सोना जैसा आभूषण और करीब 7.8 किलोग्राम चांदी जैसा आभूषण बरामद किया।

Advertisment
Advertisment

गिरफ्तार आरोपियों में सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के बड़ा अमदा निवासी लक्ष्मण मोदी उर्फ लक्ष्मण खेरवार, वर्तमान पता डालमियानगर; डालमियानगर निवासी प्रमोद सोनी; डेहरी के मथुरापुर निवासी अरविन्द खेरवार; हजारीबाग जिले के पेलावल थाना क्षेत्र के रोमी निवासी राजू कुमार और राज कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिलास, सब्बल, पगहा, टांगी, दाब और मुलेल समेत घरों के दरवाजे-खिड़की काटने और तोड़ने में इस्तेमाल किए जाने वाले कई औजार भी बरामद किए हैं।

RKDF
advertisement

छापामारी दल में सदर एसडीपीओ राजेश यादव, प्रोबेशनर डीएसपी मृत्युंजय गोप, शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, अहातू थाना प्रभारी रितेश लकड़ा सहित क्राइम कंट्रोल विंग और शहर थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व की चोरी की घटनाओं में उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।