झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन

हजारीबाग: हजारीबाग के बरही की रहने वाली प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी वर्षा कुमारी का चयन झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। वर्षा, वीरेंद्र कुमार की पुत्री हैं। उनके चयन की खबर के बाद हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ (एचडीसीए) और जिले के क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है। इसे जिले की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

वर्षा कुमारी के चयन पर हजारीबाग के सांसद सह एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्षा ने प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। झारखंड महिला टीम में हजारीबाग की बेटी का चयन पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जिले की बेटियां खेल के क्षेत्र में लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। वर्षा की सफलता अन्य युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

एचडीसीए अध्यक्ष राजीव सिंह ने भी वर्षा के चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि झारखंड महिला अंडर-19 टीम में उनका चयन संघ के लिए गौरव की बात है। यह उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है।

संघ के सचिव बंटी तिवारी ने कहा कि हजारीबाग में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। लगातार मेहनत करने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने वर्षा को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह अपने प्रदर्शन से हजारीबाग और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

वर्षा कुमारी का झारखंड टीम में चयन जिले में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में भी सकारात्मक संदेश है। उनकी सफलता से जिले की अन्य युवा खिलाड़ियों को भी क्रिकेट के क्षेत्र में आगे आने की प्रेरणा मिलेगी। एचडीसीए के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वर्षा एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पलामू में अंतरजिला गृहभेदन गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, आभूषण बरामद, चोरी के औजार भी जब्त
मेदिनीनगर: पलामू पुलिस ने शहर थाना कांड संख्या 315/2026 का उद्भेदन करते हुए अंतरजिला गृहभेदन एवं चोरी गिरोह के पांच सदस्यों को…

जमशेदपुर : रात में पुलिस की गश्ती: क्राइम चरम पर ..गश्ती के नाम पर पुलिस भगा रही दुकान के ग्राहक?
जमशेदपुर। रात है, सड़क है, दुकान है और कुछ लोग खड़े हैं… तभी पुलिस की गाड़ी आती है। फिर शुरू होता है—“चलो-चलो,…
















