Simdega Khiladi

सिमडेगा जिला के 10 खिलाडी सहित झारखंड के एक दर्जन खिलाड़ी भारतीय सीनियर एवं जूनियर टीम राष्ट्रीय कैंप में शामिल

2022 का नया वर्ष सिमडेगा,झारखंड के हॉकी (hoki)के लिए बहुत बड़ी खुशियां लेकर आया है सिमडेगा,झारखंड के 06 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन जूनियर भारतीय इंडिया टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए चयनित=सभी खिलाड़ी सिमडेगा जिला के
दिसंबर,’21 के अंतिम सप्ताह में ही सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कैंप के लिए भी झारखंड 06 खिलाड़ियों का चयन हुआ है*
2021 का वर्ष झारखंड के हॉकी कि लिए स्वर्णिम वर्ष में गिना जा रहा था। पर 2022 का वर्ष भी झारखंड हॉकी के लिए नए वर्ष का बड़ा तोहफा लेकर आया। नए वर्ष के आगमन के साथ ही झारखंड के सिमडेगा जिला के 6 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए चयनित किए गए ।ये सभी छह खिलाड़ी सिमडेगा जिला के सुदूरवर्ती गांव के हैं जिनमें प्रमोदनी लकड़ा ठेठाईटांगर प्रखंड के कोरोमीया गांव की है वही रजनी केरकेट्टा ठेठाईटांगर प्रखंड के ही पाईकपारा की रहने वाली हैं तथा महिमा टेटे ओलंपिएन सलीमा टेटे की छोटी बहन सिमडेगा प्रखंड के बड़की छापर गांव की है वही केरसई प्रखंड के करगागुड़ी गांव के तीन खिलाड़ी दीपिका सोरेंग,काजल बड़ा और ब्यूटी डुंगडुंग है ।ब्यूटी डुंगडुंग पूर्व से ही जूनियर इंडिया टीम की सदस्य रही हैं और दिसंबर के अंतिम सप्ताह ही वह राष्ट्रीय कैंप बंगलौर से वापस आई है इसके अलावा दीपिका सोरेंग 2018 में भी जूनियर इंडिया टीम की राष्ट्रीय कैंप में शामिल रह चुकी थी।

Simdega Khiladi 2

रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, 2017 से सब्जुनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता से लगातार झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है वही महिमा टेटे और काजल बड़ा 201 8 से राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप से झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है ये सभी खिलाड़ी इस वर्ष अक्टूबर माह में सिमडेगा में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 में उपविजेता झारखंड टीम की सदस्य थी और शानदार खेल का प्रदर्शन की थी जिसके बदौलत ही इन सभी खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में के कैंप के लिए हुआ है एक साथ झारखंड के 06=06 खिलाड़ियों का चयन होना इससे पूर्व भी दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में ही झारखंड के 6 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन सीनियर भारतीय टीम के राष्ट्रीय कैंप में हुआ था ।यानी अब एक साथ अभी झारखंड के कुल 12 महिला हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय कैंप में होंगे ।जिनमें से 10 खिलाड़ी सिमडेगा जिला के हैं। झारखंड के हॉकी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है इस वर्ष झारखंड की दो दो बेटियों ने ओलंपिक खेल का हिस्सा रही और अभी 12 खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के कैंप के इन सभी खिलाड़ियों का चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कमलेश्वर मांझी,सुनील तिर्की, पक्रसियुस टोप्पो, वेदप्रकाश भोक्ता,प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी , एलशन कीड़ो,बसंत बा,प्रतिमा तिर्की,करिश्मा परवार, फादर बेनेदिक कुजुर,फादर पौलुश बागे, टिंटूस बड़ा,सुभिला निज,सिसिलिया तिर्की,विजय तिर्की,बलबीर प्रसाद,मुकुट डुंगडुंग,नवीन मिज,सुखराम मांझी,सहित हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों एवम सिमडेगा जिला के उपायुक्त श्री सुशांत गौरव ,पुलिस अधीक्षक डा शम्स तबरेज,,जिला खेल पदाधिकारी श्री तुषार राय एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी बधाई दी।

Simdega Khiladi 3

कैंप के लिए चयनित प्रमोदनी लाकड़ा और काजल बड़ा अप्रैल माह में कोरोना संक्रमित भी हो गई थी लेकिन वे कोरोना को मात देने के बाद घर में खुद से और हॉकी झारखंड द्वारा सिमडेगा में आयोजित कैंप में खूब मेहनत की और अक्टूबर माह में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया और आज इंडिया कैंप में शामिल की गई हैं प्रमोदनी लकड़ा को 2020 कोरोना काल में आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र गुमला से मैट्रिक लिखने के बाद निकाल दिया गया लेकिन वह हार नहीं मानी और घर में ही रह कर मेहनत करती रही हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी उनके घर तक पहुंच कर उन्हें हमेशा प्रोत्साहित करते रहे उसके बाद उसने बरियातू रांची में 1500 रुपए प्रति माह हॉस्टल फीस खुद से देकर पढ़ाई के साथ हॉकी खेल रही है आज उसका चयन होना बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रमोदनि लकड़ा के गांव कोरोमिया में खिलाड़ियों की बहुलता को देखते हुए उपायुक्त सिमडेगा श्री सुशांत गौरव के निर्देश पर वहां हॉकी मैदान का न्निर्माण हो रहा है उसके अलावा महिमा टेटे के गांव बड़की छापर के साथ दीपिका,काजल और ब्यूटी डुंगडुंग के गांव करगागुढ़ी सहित जिला में 12 हॉकी मैदान का निर्माण जिला प्रशासन के द्वारा हो रहा है ।उपायुक्त महोदय यह दूरदर्शी सोच है कि जिस इलाके से खिलाड़ी निकल रहे हैं उन गांव में खेल की सुविधाएं और बढ़ाई जाए ताकि और अत्यधिक खिलाड़ी निकल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via