24-year-old-married-woman-commits

गोविंदपुर में 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Share
Link copied
24-year-old-married-woman-commits
24-year-old-married-woman-commits

जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खेड़ाकांड में रविवार सुबह 24 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान बबिता तुरी के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों की मां थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। मां की मौत से तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisment
Advertisment

परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह बबिता घर में फंदे से लटकी मिली। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisment
Advertisment

घटना की सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Advertisment
Advertisment

मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि बबिता की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

RKDF
advertisement

पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।