bowing-pressure-investigation-power-founder-radha

जांच की आंच और सत्ता के आगे दंडवत: झारखंड में मंत्री के चरणों में लेटे दिखे राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के संस्थापक, वीडियो वायरल

Share
Link copied

रांची: झारखंड की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जो यह सोचने पर मजबूर करता है कि जब किसी रसूखदार व्यक्ति या संस्थान पर जांच की आंच होती है, तो सत्ता के सामने उसका अंदाज कैसा हो जाता है। ​मामला झारखंड के पेयजल और स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद और राधा गोविंद हॉस्पिटल व यूनिवर्सिटी के संस्थापक बैजनाथ साह से जुड़ा है। राधा गोविंद हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें संस्थान के संस्थापक बैजनाथ साह मंत्री के आगमन पर उनके सामने पूरी तरह नतमस्तक नजर आए।

जांच की आंच और सत्ता के आगे दंडवत: झारखंड में मंत्री के चरणों में लेटे दिखे राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के संस्थापक, वीडियो वायरल

​क्या है पूरा घटनाक्रम?

​वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही मंत्री योगेंद्र प्रसाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, बैजनाथ साह ने पहले उनके पैर पकड़े और फिर चरणों में अपना सिर झुका दिया। बात यहीं नहीं रुकी; वह मंत्री के चरणों में इस प्रकार लेट गए, जो सामान्य साष्टांग दंडवत प्रणाम से भी आगे का नजारा था।
​स्थिति यह हो गई कि बैजनाथ साह मंत्री के पैरों से इस कदर लिपटे रहे कि उन्हें हटाने के लिए अंततः बॉडीगार्ड को बीच-बचराव करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद और जब उन्हें यह विश्वास हुआ कि मंत्री जी का आशीर्वाद मिल चुका है, तब जाकर उन्होंने पैर छोड़े। इस दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद मुस्कुराते हुए नजर आए।

जांच की आंच और सत्ता के आगे दंडवत: झारखंड में मंत्री के चरणों में लेटे दिखे राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के संस्थापक, वीडियो वायरल

​जब सिर पर हो जांच की तलवार, तब ऐसा नजारा!

​इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों और आम जनता के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि यह किसी का अगाध सम्मान था, समर्पण था या फिर प्रशासनिक शिकंजे और जांच से बचने की कोई सोची-समझी कोशिश?
​गौरतलब है कि बैजनाथ साह जिस राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के संस्थापक हैं, वह संस्थान पहले से ही गंभीर विवादों के घेरे में है। हाल ही में इस आचार्य शिक्षक नियुक्ति मामले में यूनिवर्सिटी पर यह आरोप लगा कि आचार्य शिक्षक जो सफल हुए है उनमें 33 कैंडिडेट की डिग्री राधा गोविंद यूनिवर्सिटी से जारी करने के गंभीर आरोप लगे थे, जिसको लेकर उच्च स्तर पर जांच चल रही है अगर मामला की जांच में कोई अनियमितता मिलती है तो यूनिवर्सिटी पर प्रशासनिक कार्रवाई की तलवार लटक सकती है।
​जब ऐसे विवादों और जांच के घेरे में फंसे संस्थानों के मालिक सत्ता में बैठे नुमाइंदों के सामने इस हद तक दंडवत होते हैं, तो यह नजारा राज्य में चर्चा और बहस का मुख्य केंद्र बन जाता है कि क्या यह सत्ता के आगे झुककर राहत पाने की एक बानगी है।

इसे भी पढ़ें
हजारीबाग में नगर आयुक्त के खिलाफ पत्रकारों का धरना, दूसरी ओर महापौर की शिकायत पर जांच का पत्र वायरल
इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में नगर आयुक्त के खिलाफ पत्रकारों का धरना, दूसरी ओर महापौर की शिकायत पर जांच का पत्र वायरल

नगर निगम में बढ़ा विवाद, प्रेस क्लब ने दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर खोला मोर्चा; महापौर बनाम नगर आयुक्त का मामला पहले…

विदेशी संपत्तियों का खुलासा करने के लिए 31 दिसंबर तक मौका, आयकर विभाग की FAST-DS योजना शुरू
इसे भी पढ़ें

विदेशी संपत्तियों का खुलासा करने के लिए 31 दिसंबर तक मौका, आयकर विभाग की FAST-DS योजना शुरू

रांची: विदेशों में अघोषित संपत्ति रखने वाले छोटे करदाताओं को अपनी संपत्ति और आय का खुलासा करने के लिए आयकर विभाग ने…

सोहराय पर्व मनाने निकले दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, NH-220 पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
इसे भी पढ़ें

सोहराय पर्व मनाने निकले दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, NH-220 पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

रघुनाथपुर के पास देर रात हुआ भीषण हादसा, एक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरे की अस्पताल में मौत; दोनों युवक बीजाडीह…

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।