shramdaan-under-swachhta-hi-seva-2026

नामकुम में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत श्रमदान, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिया प्लास्टिक कम करने का संदेश

Share
Link copied
shramdaan-under-swachhta-hi-seva-2026
shramdaan-under-swachhta-hi-seva-2026

रांची: ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत गुरुवार को नामकुम प्रखंड में विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कार्यक्रम में शामिल होकर स्वयं श्रमदान किया और लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

Advertisment
Advertisment

मंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घर, गांव और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण संरक्षण को जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाना रहा।

Advertisment
Advertisment

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और इसके स्थान पर कपड़े के थैले का उपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलावों से प्लास्टिक प्रदूषण को कम किया जा सकता है। इस दौरान आम नागरिकों के बीच कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम में मंत्री के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने भी श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। स्वच्छता शपथ, सेल्फी प्वाइंट और अन्य जागरूकता गतिविधियों के जरिए लोगों को अभियान से जोड़ा गया।

RKDF
advertisement

पेयजल एवं स्वच्छता सचिव अबु इमरान ने ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन (SLWM) को प्रभावी बनाने और स्वच्छता को निरंतर जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया। मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) रंजीता हेम्ब्रम ने स्वच्छता ही सेवा अभियान को जनभागीदारी और व्यवहार परिवर्तन का निरंतर अभियान बनाने की बात कही। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव शशिंद्र बड़ाइक, नामकुम बीडीओ, UNICEF के WASH विशेषज्ञ कुमार प्रेमचंद सहित विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।