major-crackdown-illegal-sand-transportation-ghatshila

घाटशिला में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, सात हाईवा जब्त; चालान नहीं दिखा सके चालक

Share
Link copied

घाटशिला। पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन टास्क फोर्स ने देर रात से सुबह तक चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान धालभूमगढ़ क्षेत्र से अवैध बालू लदे सात हाईवा वाहनों को जब्त किया है। सभी वाहनों के चालक बालू परिवहन से संबंधित वैध चालान नहीं दिखा सके। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खनन टास्क फोर्स ने यह अभियान चलाया। जांच अभियान रात करीब एक बजे शुरू हुआ और सुबह सात बजे तक जारी रहा। इस दौरान धालभूमगढ़ क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान सात हाईवा में बालू लदा पाया गया। परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर खनन विभाग की टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर धालभूमगढ़ थाना के सुपुर्द कर दिया।

RKDF
advertisement

जब्त किए गए सात हाईवा के रजिस्ट्रेशन नंबर

– JH05DP 5145
– JH05DR 3886
– JH05EB 3034
– JH09AT 6401
– JH05CW 5059
– JH01DB 8588
– JH01DY 7953

खनन विभाग की ओर से मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण और बिना वैध दस्तावेज के परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों और वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।