MMS CASE CHANDIGADH

MMS CASE CHANDIGADH: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल होने के बाद लड़कियां गुस्से में,लड़की से पूछा क्यों किया वीडियो वायरल

Share
Link copied

MMS CASE CHANDIGADH

पंजाब इनदिनों एक नए कांड को लेकर सुर्खियों में  है . दरअसल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी की लड़कियां गुस्से में हैं। छात्राओं का कहना है कि वे हॉस्टल में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।

हॉस्टल में लड़कियों ने आरोपी लड़की से की पूछताछ
वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की है। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो दबाव में बनाया, ज्यादा सवाल होने पर उसने अपने फोन में एक लड़के का फोटो दिखाकर उसे मास्टरमाइंड बताया

बताया जाता है की मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है। इनमें से एक की हालत नाजुक है।

 

 

वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की है। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो दबाव में बनाया, ज्यादा सवाल होने पर वो अपने फोन में एक लड़के का फोटो दिखा रही है।

पुलिस के मुताबिक, ये लड़का उसका बॉयफ्रेंड है और शिमला का रहने वाला है। उसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। पुलिस ने यह भी कहा कि छात्रा ने केवल अपना वीडियो लड़के को भेजा था। दूसरी लड़कियों का नहीं।

वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार-रविवार की रात भारी हंगामा शुरू हो गया, जो अब तक जारी है। छात्राएं और उनके परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस जहां यह कह रही है कि लड़की ने अपना ही वीडियो भेजा, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि लड़की ने कई आपत्तिजनक वीडियो भेजे हैं और उन्होंने कड़े एक्शन का आश्वासन भी दिया है। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच होगी।

पूरी बातचीत पढ़िए…

दूसरी छात्राएं : कई लड़कियों ने तुम्हें वीडियो बनाते हुए देखा है। हमें नहीं पता कि क्या एक्शन होगा लेकिन हमें तो बता दो कि क्या किया था?

आरोपी छात्रा : कुछ नहीं हुआ था।

दूसरी छात्राएं : आपने दरवाजा क्यों बंद किया था? आप हमें सच बता दो तो यह बात यहीं खत्म हो जाएगी। फिर ऐसा कुछ मत करना। आपने वीडियो बनाई, आप पर कोई प्रेशर होगा। वीडियो बनाई है, यह बोल दो।

आरोपी छात्रा : हां बनाई है, लेकिन मैंने साथ में डिलीट कर दी।

दूसरी छात्राएं : पर आपने ऐसा क्यों किया? किसी लड़के ने बोला आपको?

आरोपी छात्रा : हां, मुझे बोला था।

दूसरी छात्राएं : किसने बोला था?

आरोपी छात्रा : पता नहीं कौन था।

दूसरी छात्राएं : उसने आपको प्रेशराइज किया था, यह सब करने के लिए? यूनिवर्सिटी का लड़का है?

आरोपी छात्रा :हां, मुझ पर प्रेशर डाला गया? यूनिवर्सिटी का नहीं है।

दूसरी छात्राएं : अगर आप बता दो तो कोई कुछ नहीं कहेगा? आप पर कैसे प्रेशर डाला गया?

आरोपी छात्रा ने मोबाइल में उस लड़के की फोटो दिखाई, जिसके कहने पर वह वीडियो बनाती थी। फिर उसने कहा- मैंने उस लड़के को मना कर दिया था।

दूसरी छात्राएं : यह कौन है?

आरोपी छात्रा : शिमला से है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow