jharkhand-foundation-day-fortnight-will-be

15 नवंबर से सिमडेगा में मनेगा झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा, 27 तक होंगे विविध कार्यक्रम

Share
Link copied
jharkhand-foundation-day-fortnight-will-be
jharkhand-foundation-day-fortnight-will-be

सिमडेगा: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सिमडेगा जिले में 15 से 27 नवंबर तक स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर स्वच्छता, विकास, जनकल्याण, रोजगार, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 28 नवंबर को वर्तमान राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य समापन होगा।

15 नवंबर से सिमडेगा में मनेगा झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा, 27 तक होंगे विविध कार्यक्रम

कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ का फ्लैग ऑफ कर जिले के प्रमुख छठ घाटों और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाए। इसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आईटीडीए के माध्यम से धरती आबा 50 बेड अस्पताल, सरना-मसना घेराबंदी, सड़क निर्माण, नए जलमीनार और पलाश मॉल सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। सरकारी भवनों को विद्युत सज्जा से सजाने का भी निर्देश दिया गया है।

17 से 27 नवंबर तक विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित होंगे। कृषि विभाग बीज और सोलर पंप ट्रॉली का वितरण करेगा, जबकि भूमि संरक्षण विभाग कृषि यंत्र और ट्रैक्टर उपलब्ध कराएगा। कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लाभुकों को चेक और विद्यार्थियों को साइकिल दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एएनसी जांच और डिलीवरी किट वितरण किया जाएगा।

15 नवंबर से सिमडेगा में मनेगा झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा, 27 तक होंगे विविध कार्यक्रम

इसके अलावा 27 नवंबर को रोजगार मेला लगेगा। परिवहन विभाग सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले नेक नागरिकों को सम्मानित करेगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से आंगनबाड़ी और सेविका-सहायिका नियुक्ति से संबंधित कार्यक्रम होंगे। पुलिस विभाग साइबर अपराध, नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगा।

पखवाड़े के दौरान पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ नाटक, नृत्य, संगीत और निबंध लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित होंगी। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी 26 और 27 नवंबर को रांची के खेलगांव में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।