Corruption-free recruitment campaign: Student leader Devendra Mahto begins an indefinite hunger strike on the ninth day.

भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान: नौवें दिन छात्र नेता देवेंद्र महतो ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Corruption-free recruitment campaign: Student leader Devendra Mahto begins an indefinite hunger strike on the ninth day.
Corruption-free recruitment campaign: Student leader Devendra Mahto begins an indefinite hunger strike on the ninth day.

रांची: भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के नौवें दिन आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया। छात्र नेता देवेंद्र महतो ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

देवेंद्र महतो ने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष विभिन्न मांगें रखी गई थीं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से कुछ मांगों पर कार्रवाई की गई है, लेकिन कई महत्वपूर्ण मांगें अब भी लंबित हैं।

Kashmir
advertisement

उन्होंने कहा कि जब तक लंबित मांगों पर ठोस और संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने सरकार से युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल करने और सभी मांगों पर निर्णय लेने की अपील की। आंदोलनकारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से यह आंदोलन जारी रहेगा।

RKDF
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now