Vishwakarma Puja celebrated with great enthusiasm at Gumla Polytechnic College; machines and tools were worshipped.

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में हर्षोल्लास से मनी विश्वकर्मा पूजा, मशीनों और औजारों की हुई पूजा

Share
Link copied
Vishwakarma Puja celebrated with great enthusiasm at Gumla Polytechnic College; machines and tools were worshipped.
Vishwakarma Puja celebrated with great enthusiasm at Gumla Polytechnic College; machines and tools were worshipped.

निर्मल सिंह 

गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज की वर्कशॉप को गुब्बारों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। छात्रों की ओर से तैयार किए गए विभिन्न मॉडल भी प्रदर्शित किए गए।

RKDF
advertisement

पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया और संस्थान की प्रगति, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की गई। वर्कशॉप में मौजूद मशीनों, उपकरणों और विभिन्न औजारों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आरती हुई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, प्रशासनिक अधिकारी, सभी संकाय सदस्य, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूजा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Advertisment
Advertisment

वहीं, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुमला के विभिन्न कंस्ट्रक्शन कंपनियों, गैरेज, बाइक एवं ट्रैक्टर शोरूम सहित अन्य तकनीकी और निर्माण से जुड़े संस्थानों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। कई जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई, जबकि कुछ संस्थानों में तस्वीर रखकर विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई।

Advertisment
Advertisment

श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का शिल्पकार मानते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही निर्माण एवं तकनीकी कार्यों में इस्तेमाल होने वाले मशीनों, उपकरणों और औजारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।