MONIKA MURDER CASE: फाइनेंस कंपनी का क्रूर चेहरा ट्रेक्टर का क़िस्त ना चुकाने पर किसान की बेटी को उसी ट्रेक्टर से कुचलकर मार डाला ।

MONIKA MURDER CASE: फाइनेंस कंपनी का क्रूर चेहरा ट्रेक्टर का क़िस्त ना चुकाने पर किसान की बेटी को उसी ट्रेक्टर से कुचलकर मार डाला ।

MONIKA MURDER CASE/ मोनिका मांगे इंसाफ / रिपोर्ट मुकेश  कुमार 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के हजारीबाग में फाइनेंस कंपनी का क्रूर चेहरा सामने आया है। जहां लोन पर लिए ट्रैक्टर के कुछ रकम बाकी होने पर ट्रैक्टर ले जा रहे फाइनेंस कंपनी के अधिकारी से जब दिव्यांग किसान की बेटी ने आई कार्ड दिखाने की मांग की तो फाइनेंस कंपनी के अधिकारी ने गुस्से में आकर किसान की 27 साल की बेटी मोनिका को ट्रैक्टर से कुचल डाला। इलाज के दौरान मोनिका  की मौत हो गई। बताया जाता है कि मोनिका तीन माह की गर्भवती भी थी।  यह घटना हजारीबाग के इचाक में हुई है । बताया जाता है की वसूली एजेंट कर्ज की किस्त में देरी पर ट्रैक्टर जब्त करने आए थे। बकाए को लेकर विवाद के बाद जबरन ट्रैक्टर ले जाने लगे। बेटी ने रोकना चाहा तो उसी ट्रैक्टर से रौंद दिया।

MONIKA MURDER CASE: फाइनेंस कंपनी का क्रूर चेहरा ट्रेक्टर का क़िस्त ना चुकाने पर किसान की बेटी को उसी ट्रेक्टर से कुचलकर मार डाला ।
  महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के द्वारा किस्त न भर पानी पर गाड़ी उठा लेने के मामले में किसान की की बेटी को कुचलकर मारने का  मामला सामने आया है। घटना 15  सितम्बर की है  . किसान मिथिलेश  ने बताया कि उन्होंने महिंद्रा फाइनेंस से कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। दो दिन पहले कंपनी की ओर से मैसेज आया कि बकाया किस्त 120,000 रुपये जमा करें। लेकिन  वो तय तिथि पर पैसा जमा नहीं कर पाए।  । इसी बीच ट्रैक्टर पेट्रोल पंप पर खड़ा था। वहां एक कार से चार लोग पहुंचे। उनमें से एक ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले जाने लगा। तब एक पेट्रोल पंपकर्मी ने इसकी सूचना दी। इसके बाद वह बकाया रकम लेकर अपनी बेटी मोनिका के साथ घर से निकले। उन्हें पेट्रोल पम्प के समीप उनका ट्रैक्टर दिखा। तो उन्होंने उन लोगों को रोका। ट्रैक्टर के पीछे-पीछे चल रही कार भी रुकी। कार से एक शख्स निकला और कहा कि एक लाख 30 हजार रुपये लेकर ऑफिस पहुंचो। मिथिलेश ने कहा कि मैं रुपए लेकर आया हूं लेकिन आप पहचान बताइये। इस पर उसने खुद को महिंद्रा फाइनेंस का जोनल मैनेजर बताया। तब मिथिलेश ने उससे प्रमाण मांगा। इसके बाद वह शख्स आगबबूला हो गया और ट्रैक्टर बढ़ाने का इशारा किया। मोनिका ने जब रोका तो चालक उसे कुचलते हुए बढ़ गया। इलाज के लिए रिम्स लाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
MONIKA MURDER CASE: फाइनेंस कंपनी का क्रूर चेहरा ट्रेक्टर का क़िस्त ना चुकाने पर किसान की बेटी को उसी ट्रेक्टर से कुचलकर मार डाला ।
 घटना के बाद SP  ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों पर 302 के तहत हत्या का केस दर्ज करने की बात कही है और जितने भी फाइनेंस कंपनियां है उन्हें चेतावनी देते हुए कहा है की कानून के दायरे में रहकर काम करें अगर इससे बाहर जाकर काम करेंगे तो आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने इस घटना को जघन्य अपराध माना है
MONIKA MURDER CASE: फाइनेंस कंपनी का क्रूर चेहरा ट्रेक्टर का क़िस्त ना चुकाने पर किसान की बेटी को उसी ट्रेक्टर से कुचलकर मार डाला ।
  केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री  अन्नपूर्णा देवी  फाइनेंस कंपनी के फाइनेंसर के द्वारा निर्मम हत्या की शिकार मोनिका कुमारी के घर उनके परिवार वालों से मिलने पहुंची तथा उन्हें सांत्वना दिया और इस मामले में उन्हें न्याय दिलाने का भी आश्वासन दिया तथा उनके साथ बरकट्ठा विधायक अमित यादव भी मौजूद थे ।  मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ऐसे घटना की कड़ी निंदा की है तथा ऐसे फाइनेंस कंपनी के गुंडों पर फास्टट्रैक के माध्यम से केस चला कर जल्द से जल्द उन्हें सजा दिलवाने की बात कही । उन्होंने इस घटना को निर्मम हत्या कहा है तथा उन्होंने यह कहा कि यह दो हत्या है क्योंकि मृतिका गर्भवती थी इसलिए फाइनेंस कंपनी के गुंडों के द्वारा दो हत्या किया गया है । उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले में जागरूकता फैलाने की भी जरूरत है क्योंकि ऐसा देखा जाता है की फाइनेंस कंपनी ऐसे ही गुंडों के द्वारा बिना किसी सूचना के किसी की भी गाड़ी उठा लेते है जो गलत है और इस मामले में लोग जागरूक भी नहीं है तो उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले में लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत है
MONIKA MURDER CASE: फाइनेंस कंपनी का क्रूर चेहरा ट्रेक्टर का क़िस्त ना चुकाने पर किसान की बेटी को उसी ट्रेक्टर से कुचलकर मार डाला ।
 इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने फाइनेंस कंपनी से मुआवजे के तौर पर 50 लाख  और एक नौकरी की डिमांड की है  हलाकि कंपनी के अधिकारी मोनिका के घर पहुंचे और परिवार को सान्तवना देते हुए कहा है की कम्पनी पीड़ित परिवार के साथ है लेकिन अभी तक आरोपी हत्यारा फरार है और उसकी गिरफ़्तारी नहीं हो पायी है।
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now