सिमडेगा पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा पुलिस की सशक्त जांच और मजबूत अभियोजन के परिणामस्वरूप एक बहुचर्चित हत्या मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिमडेगा के न्यायालय द्वारा सुनाया गया।
जानकारी के अनुसार, जलडेगा थाना कांड संख्या-32/23 (दिनांक 17 जुलाई 2023) की सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपी नवीन भेंगरा को हत्या का दोषी पाया गया। न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास के साथ ₹25,000 के जुर्माने की सजा भी सुनाई।
मामले की शुरुआत 12 जुलाई 2023 को हुई थी, जब आवेदिका की सास के साथ आरोपी द्वारा मारपीट की गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इसके बाद 17 जुलाई 2023 को मामा-भगीना कुम्बाटोली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी नवीन भेंगरा ने लकड़ी काटने में प्रयुक्त धारदार हथियार से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
इस मामले की जांच पुलिस अवर निरीक्षक धीरज उरांव द्वारा की गई, जबकि अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक निशी कच्छप ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की। पुलिस द्वारा साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन, गवाहों की समय पर पेशी और मजबूत अनुसंधान के आधार पर अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोप सिद्ध करने में सफल रहा।
















