Bike theft gang busted in Dhurva; 8 stolen motorcycles recovered, 8 accused arrested.

धुर्वा में बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

Bike theft gang busted in Dhurva; 8 stolen motorcycles recovered, 8 accused arrested.
Bike theft gang busted in Dhurva; 8 stolen motorcycles recovered, 8 accused arrested.

रांची: धुर्वा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिल समेत कुल 10 वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य विभिन्न साप्ताहिक बाजारों से मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदलकर ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी खरीद-बिक्री करते थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त को धुर्वा थाना क्षेत्र के सिठियो-धुर्वा मार्ग स्थित स्वर्णरेखा नदी पुल के पास दोपहर करीब 2:30 बजे वाहन जांच चल रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन लोगों ने पुलिस को देखकर वापस सिठियो की ओर भागने का प्रयास किया। सशस्त्र बल के सहयोग से तीनों को पकड़ लिया गया।

Baba new 1
Advertisement

वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच में एक मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। पूछताछ और सत्यापन के दौरान पुलिस को गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में विभिन्न थानों के पदाधिकारियों की टीम गठित की गई।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं और वाहन चोरी की खरीद-बिक्री में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी से रांची और सीमावर्ती जिलों में दर्ज दर्जनों वाहन चोरी के मामलों का उद्भेदन हुआ है।

Kashmir
advertisement

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में भरत बैठा (26), निवासी तुतलो, थाना नरकोपी, रांची; सुनील करमाली (25), निवासी लुकैया, थाना पिपरवार, चतरा; रोहित उरांव (22), निवासी भग्या, थाना बालूमाथ, लातेहार; रोहित कुमार मुंडा (28), निवासी मंगरूतरी, थाना मैक्लुस्कीगंज, रांची; प्रदीप उरांव, निवासी लुकैया, थाना पिपरवार; संजय गंझू (22), निवासी भग्या, थाना बालूमाथ; सरजू मुंडा, निवासी भग्या, थाना बालूमाथ; और सुमित उरांव (29), निवासी उलातु, थाना टंडवा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि भरत बैठा, रोहित उरांव और अन्य आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी एवं वाहन चोरी से जुड़े कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

RKDF
advertisement

10 वाहन बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एसपी शाइन, अपाचे, हीरो होंडा डीलक्स, होंडा साइन, सुपर स्प्लेंडर, पैशन प्रो और यामाहा आर-15 समेत कुल 10 वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में दर्ज नंबरों में JH01DD-9528, JH01EQ-8514, JHAJ-7312, JH01DP-6735, JH01CZ-9802, JH01CP-8211, JH3AA-8531, JH01DA-9966 और JH05DG-1131 शामिल हैं। एक अन्य मोटरसाइकिल का नंबर पुलिस रिकॉर्ड में आंशिक रूप से दर्ज है।

इस संबंध में धुर्वा थाना कांड संख्या 226/26, दिनांक 25 अगस्त 2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now