सोनाहातू में आजसू पार्टी का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, सुदेश महतो ने किया नई कमिटी का गठन

रांची: सोनाहातू में बुधवार को आजसू पार्टी का पश्चिमी प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। माही बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही सोनाहातू प्रखंड के लिए नई कमिटी का गठन किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ताओं के समर्पण में होती है और राजनीति की सार्थकता जनता के विश्वास में है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक सक्रिय रहना होगा। जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना ही संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने लूट को आचरण और वसूली को व्यवस्था बना दिया है। झारखंड की संपदा लुट रही है और जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से युवाओं के रोजगार, शिक्षा, किसानों, महिलाओं और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपील की। साथ ही जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर पार्टी की विचारधारा और नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सम्मेलन में संगठन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के साथ नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पंचायत से बूथ स्तर तक पार्टी का विस्तार करने पर भी चर्चा हुई। आगामी राजनीतिक एवं सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श के बाद नई प्रखंड कमिटी की घोषणा की गई।
विरेंद्र मुंडा को प्रखंड अध्यक्ष, अधीन महतो और रूप कुमार साहू को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। भजन सिंह मुंडा, कालीपद यादव और आमिन प्रामाणिक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। विरेंद्र लोहरा प्रधान सचिव तथा उमेश कोइरी, जय प्रकाश स्वांशी, भगीरथ महतो और शक्ति महतो सह सचिव बनाए गए हैं।
वहीं, कृष्ण महतो और विपिन पॉल को संगठन सचिव, दुबराज प्रजापति और मनोज महतो को प्रवक्ता, मिहिर महतो को कोषाध्यक्ष तथा दलेल महतो को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा शिवनाथ मछुआ को अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष, जीवाधन मुंडा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष और बुद्धेश्वर कोइरी को अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय नेता, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

रामरेखा धाम की धार्मिक, ऐतिहासिक और साहित्यिक विरासत को समेटे स्मारिका का विमोचन
सिमडेगा: श्रीरामरेखा धाम की धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत, साहित्य और पर्यटन की विशेषताओं को एक साथ संजोने की पहल की गई है।…

माटी कला के लाइव डेमो और 30 फीसदी तक छूट से आकर्षित हो रहे दर्शक, झारखंड पवेलियन में बढ़ी रौनक
नई दिल्ली: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां माटी कला बोर्ड…

















