cm-hemant-soren-arrives-mangra-village

लातेहार के मंगरा गांव पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे की शादी में हुए शामिल

Share
Link copied
cm-hemant-soren-arrives-mangra-village
cm-hemant-soren-arrives-mangra-village

लातेहार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड स्थित मंगरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र विजय बहादुर सिंह के वैवाहिक समारोह में शिरकत की और नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने वर विजय बहादुर सिंह एवं वधू महिमा को विवाह की बधाई देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि, प्रेम और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक रामचंद्र सिंह और उनके परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों से आत्मीय मुलाकात की तथा परिवार को इस मांगलिक अवसर की शुभकामनाएं दीं।

मंगरा गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय प्रशासन की ओर से हेलीपैड पर स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय, पलामू क्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल, लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक सुशांत गौरव सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।