first-day-special-session-jharkhand-legislative

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन NDA का प्रदर्शन, सरकार से मांगा इस्तीफा

Share
Link copied
first-day-special-session-jharkhand-legislative
first-day-special-session-jharkhand-legislative

रांची: एमएमडीआर और एसआईआर के मुद्दे पर बुलाए गए झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत बुधवार को विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के साथ हुई। सत्र शुरू होने से पहले भाजपा और आजसू के विधायकों ने विधानसभा परिसर में हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि राज्य में सदाचार मुक्त परीक्षा और रोजगार की मांग को लेकर लाखों छात्र आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए। नवीन जायसवाल ने कहा कि थानों और जेलों तक में दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उनके अनुसार, राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

वहीं, आजसू विधायक तिवारी महतो ने आरोप लगाया कि झारखंड में करोड़ों रुपये लेकर नौकरियां बेची जा रही हैं। इससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

विपक्षी विधायकों ने कहा कि राज्य में युवाओं के रोजगार, परीक्षा में पारदर्शिता और महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार जवाब दे। प्रदर्शन के जरिए एनडीए विधायकों ने विशेष सत्र के पहले दिन ही सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।