नाबालिग को डरा-धमकाकर यौन शोषण करने और गर्भवती करने के आरोप में 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

सिमडेगा: जलडेगा थाना क्षेत्र में नाबालिग को डरा-धमकाकर यौन शोषण करने और गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सूरज प्रधान, पिता स्व. बंधनु प्रधान, निवासी जलडेगा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 24 नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मंगलवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस इंस्पेक्टर भिखारी राम ने बताया कि 23 नवंबर 2026 को शाम 7:15 बजे पीड़िता की मां का फर्द बयान प्राप्त हुआ था। इसमें आरोप लगाया गया कि गांव के ही युवक ने मार्च-अप्रैल 2026 के दौरान उनकी नाबालिग पुत्री को डरा-धमकाकर उसके साथ यौन शोषण किया। इस घटना के कारण नाबालिग के गर्भवती होने की बात भी सामने आई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। 23 नवंबर को शाम 7:30 बजे जलडेगा थाना कांड संख्या 72/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 126(2), 351(2) और 64 के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 और 8 के तहत केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर नामजद प्राथमिकी अभियुक्त सूरज प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नाबालिग से जुड़े इस मामले को सामाजिक कार्यकर्ता अगुस्तिना बेक ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से उठाया था। उनके द्वारा मामला सामने लाए जाने के बाद यह मुद्दा चर्चा में आया था। अब पुलिस की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच आगे बढ़ रही है।

झारखंड हाईकोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस विभु बखरू के नाम की कॉलेजियम ने की सिफारिश
रांची। झारखंड हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) मिलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने…

नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में किशोर निरुद्ध
सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग…

















